Adsense

Sunday 6 November 2016

पौष्टिक स्वादिष्ट ओट्स (Healthy Oats Recipe)

ओट्स स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है। यह पौष्टिक ,आराम से हजम हो जाता है। यदि आप अपना वजन कम करना चाहते है। तो ओट्स इसमें बहुत सहायक है ,यह जौ से बना खाद्य पदार्थ है।



आज मैं आपके साथ ओट्स की एक विधि बताना चाहती हूँ। एक कप ओट्स, पांच चम्मच दूध मे दो चम्मच शक्कर मिला कर मीठा कर ले।

सामग्री -
  1. दो चम्मच सींग दाना भुना हुआ
  2. एक प्याज बारीक कटा
  3. एक उबला आलू बारीक कटा
  4. दो हरी मिर्च बारीक कटी
  5. हरा धनिया बारीक कटा
  6. नीबू
  7. नमक 
  8. करी पत्ता  
  9. राई दाना 
  10. शुद्ध देसी घी  

बनाने की विधि -
  1. ओट्स को हल्का भून ले और अलग थाली मे निकाल ले। 
  2. कड़ाई मे तीन चम्मच देसी घी डाले गरम होने पर उसमे राई दाना डालकर कडकने दे।
  3. अब करी पत्ता डालकर, प्याज ,कटा आलू और हरी मिर्च डालकर हल्का भून ले।
  4. भुन जाने पर ओट्स डाल दे ,हल्के हाथ से चलाते हुए नमक व नीबू डाल कर मिला ले।
  5. जो मीठा दूध तैयार किया है उसको एक एक चम्मच डालकर ओट्स को चलाए ,पूरा दूध एक साथ नही डालना है नही तो गाठे पड जाएँगी।
  6. अन्त मे भुना सींगदाना डाले और कटा धनिया डालकर आप खाऐ।
  7. इसे सॉस व खट्टी हरे धनिऐ की चटनी से खाऐ।

1 comment: