Adsense

Tuesday, 28 March 2017

Navratri Special - कूटू दही पकोडी

हमारे देश मे साल के शुरू होते ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है ऐसे समय मे बच्चो को बहुत अच्छा लगता है। स्कूल से छुट्टी और त्योहार पर बनने वाले पकवान। कुछ त्योहार ऐसे होते है जिनमें अन्न नही खाते यानि की गेहूँ, चावल, दाल आदि। आज नवरात्रि पर भी फल व फल से बने आटे का भोजन बना कर खाते है। मैंने भी कूटू के बने आटे से पकोडी बनाई है, ये दही मे डालकर खाई जाती है बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
 
सामग्री -
  • 100 - ग्राम कूटू का आटा 
  • 1/2 - चम्मच सेदा नमक  
  • तलने के लिए तेल 
  • भुने हींग जीरे की पाउडर 
  • बारीक कटा हरा धनिया 
  • बारीक कटी हरी मिर्च 
  • 1/2 - लीटर दही (अपनी जरूरत अनुसार) 
  • दही मे डालने के लिए सेदा नमक 


विधि -
  1. आटे को छान ले, नमक डालकर मिलाएँ
     
  2. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए, पकोडी जैसा घोल तैयार कर ले,अब इसे पांच मिनट तक फेटे। ज्यादा फेटने से पकोडी बहुत फोकी बनती है सख्त नही होती।
  3. कढ़ाई मे रिफाइंड तेल गरम करे और उसमे पकोडियो को तल ले।
  4. दही को मथ कर व थोड़ा सेदा नमक डाल कर रख ले। अब एक बर्तन मे थोड़ा पानी गरम करे बनी पकोडी को पांच मिनट के लिए उसमे भिगो दे, पकोडी को पानी मे से निकाल कर हल्के हाथ से दवा कर पानी निकाल दे और तैयार दही मे डाल दे।
  5. इसे एक घंटे तक भीगा रहने दे, खाते समय नमक, भुना जीरा, हरी मिर्च व धनिया डालकर कुछ समय के लिए फ्रिज मे ठंडा होने दे।
     
Kuttu Dahi Pakori
चाहे तो खट्टी मीठी चटनी डालकर भी खा सकते है। लाल मिर्च भी डाल सकते है अगर घर की पीसी हुई है। बाजार वाले तेल डालकर मिर्च पीसते है,सरसों का तेल व्रत मे नही खाते है।

Saturday, 25 March 2017

How to make Mawa at home - कैसे बनाये घर मे मावा

दूध सभी को पसंद होता है यदि रोज दूध की मलाई को एक बर्तन मे रखते रहे तो आप उससे मावा भी बना सकते है और घर का घी भी।

सामग्री -
  • दूध, मलाई 
  • या
  • मलाई वाला दूध
  • मलाई

विधि -
1) आप रोज निकाली मलाई को एक बर्तन मे रखते रहे याद रहे यह बर्तन फ्रीजर मे रखना है जहाँ आप बर्फ जमाते है। इससे मलाई खराब नही होती है। दूध कितना शुद्ध है उसी हिसाब से मलाई निकलती है।





2) आधा किलो मलाई जब आप जमा कर ले तब आप इकट्ठा की मलाई को कुछ समय के लिए बाहर ही रहने दे, जब वह कमरे के ताप मान का हो जाऐ तब आप पूरी मलाई कढ़ाई मे डालकर गैस पर रख दे।

3) धीरे धीरे सारी मलाई पिघलने लगेगी शुरू मे गैस सिम रहने दे, बीच बीच मे गैस तेज कर सकते है लेकिन चमचे से चलाते रहे नही तो कढ़ाई मे लग सकता है।




4) कुछ समय बाद मलाई से घी अलग होने लगता है और दूध गाढ़ा हो कर मावा बनने लगता है, ये आप पर निर्भर करता है कि आपको कितना पका व गाढ़ा मावा चाहिए।



टिप - गैस सिम ही रहे तो अच्छा है, इससे उबाल आने पर निकलेगी नही, हाथ पर गरम छीटे भी नही पड़ेंगे, कढ़ाई मे नीचे लगेगा भी नही। तैयार होने पर छन्नी से छान कर घी अलग कर ले और मावे को अपनी इच्छा अनुसार इस्तेमाल करे।

Saturday, 18 March 2017

How to make Sarson ka Saag - Recipe - सरसों का साग

सरसों, पालक, मेथी, बथुआ ज़्यादातर सभी हरी सब्जियाँ ठंडी के मौसम मे आती है। 

सच! इन सब्जियों को खाने का मज़ा तो ठंडी के मौसम मे ही आता है। रोज़ से थोड़ा हट कर बनाने पर बच्चे भी बड़े स्वाद से खाते है, इसी लिए छुट्टी के दिन मैंने सरसों का साग बनाया। सभी को स्वाद से खाते देखकर मेरी मेहनत सफल हो गई, आप भी इसे बना कर खाईएगा ज़रूर।

साग की दोस्ती मक्की की रोटी के साथ है और दोनों साथ खाए तभी खाने का पूरा आनंद आता है। हरी सब्जियों मे आयरन, कैल्शियम और भी बहुत गुण होते है जो स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही उत्तम होते है।







सामग्री - 
  • 400 - ग्राम सरसों के पत्ते 
  • 150 - ग्राम पालक के पत्ते 
  • 100 - ग्राम बथुए के पत्ते 
  • 4 - टमाटर पिसे हुए
  • 2 - प्याज बारीक कटे
  • 2 - चम्मच मक्की का आटा (चार चम्मच पानी मे घोल ले)
  • 1/2 - कटोरी दही 
  • 1- कटोरी देसी घी 
  • 1/2 - कटोरी घर का मक्खन 
  • 1 - चम्मच बारीक कटा अदरक
  • 5 - हरी मिर्च बारीक कटी 
  • 1/2 - कटोरी बारीक कटा हरा धनिया 
  • 1 - चम्मच मिर्च पाउडर
  • 1 - चम्मच सोठ (अदरक का सूखा पाउडर)
  • 1 - चम्मच जीरा 
  • 1 - चम्मच गरम मसाला 
  • 2 - चम्मच सूखा धनिया पाउडर 
  • चुटकी भर हींग 
  • नमक स्वाद के अनुसार

विधि -
1) सरसों, पालक और बथुए को अच्छे से धो कर बारीक काट ले और एक बड़े बर्तन मे गैस पर रख कर उबाल ले बगैर ढके उबालेंगे तो साग हरे रंग का ही बनेगा। 






2) ठंडा होने पर चमचे से घोट ले या हाथ से मीस ले, इसको मिक्सी मे नहीं पीसना है।


3) कढ़ाई को गैस पर रख कर गरम करे, उसमें चार चम्मच देसी घी डाले गरम होने पर हींग, जीरा, सूखा धनिया व लाल मिर्च डालकर भूने, हल्का भुनने पर प्याज डाले और भून ले अब अदरक, हरी मिर्च व पिसे टमाटर डालकर घी अलग होने तक चलाए।


4) उबाले हुए साग को कढ़ाई मे डाल कर अच्छे से चलाएँ जिससे साग एक सार हो जाए।

5) थोड़ा पकने पर दो चम्मच मक्की का आटा जो पानी मे घोलकर रखा है वह डाले व स्वाद के अनुसार नमक डाल कर पकाएँ, चाहे तो दो चम्मच घी और डाल दे, आप जितना घी डालकर पकाएंगे ये साग उतना ही चिकना व स्वादिष्ट बनेगा।

6) दस मिनट तक हल्की आंच पर पकने दे।

7) तैयार होने पर गरम मसाला व कटी हरी धनिया डाले। परसते समय (खाते समय) मक्खन डालकर मक्की की रोटी के साथ खाए।




टिप: इसमें कही भी पानी नही डालना है, हरी पत्तेदार सब्जियाँ पकने पर पानी छोड़ती है।

Tuesday, 14 March 2017

Makki Roti Recipe - मक्की की रोटी

मक्की एक ऐसा अनाज है जिसे कई तरह से बना कर खा सकते है, सर्दी के मौसम मे ज्यादा खाया जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन अधिक होता है। सर्दी के आते ही सरसों के साग के साथ मक्की की रोटी का स्वाद और अधिक बढ़ जाता है। सरसों के साग के साथ मक्की की रोटी का स्वाद लेते है, आइऐ बनाते है मक्की की रोटी।

सामग्री -
  • 250 - ग्राम मक्की (मक्का) का आटा 
  • 1/2 - चम्मच नमक 
  • पानी 
  • देसी घी 
  • मक्खन

विधि -
  1. मक्की के आटे को एक बड़े बर्तन मे ले।
  2. उसमे 1/2 चम्मच नमक डालकर मिला ले, थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए डो (आटा) तैयार कर ले।
  3. मक्की के आटे को हाथ से काफी मसलना पड़ता है, तभी उत्तम रोटी बनने के लायक होता है।
  4. अब आप हाथ से चकले पर थपक कर व अपनी सहुलियत के हिसाब से रोटी बना कर सेक ले।
  5. हल्का घी व घर का बना मक्खन लगाकर सरसों के साग से खाऐ
  6. जिस दिन सरसों का साग और मक्की की रोटी खाते है तो सर्दी का पूरा आनंद आ जाता है।


टिप - मैंने घर मे पनीर बनाया था, उसका पानी मैं कभी भी नही फेंकती इसी से मैंने डो बनाते समय उसी पानी का इस्तेमाल किया है। इससे रोटी बहुत स्वादिष्ट बनती है। मक्की की रोटी व छाछ कैसे बनाएँ वह अगले ब्लॉक मे देखे।

Sunday, 12 March 2017

#HoliSpecial Udad Dal Dahi Gunjiya Recipe - उड़द दाल दही गुझिया

होली पर मावे की गुझिया हर घर मे बनाई जाती है। मावे की गुझिया कैसे बनाऐ यह आप यहां पढ़े। यदि आप कुछ खट्टे मीठे व तीखे का स्वाद लेना चाहते है तो आइये बनाते है उड़द दाल की दही वाली गुझिया।

सामग्री -
  • 200 - ग्राम उड़द की धुली दाल
  • 5 - चम्मच दही 
  • 1/4 - चम्मच नमक 
  • तलने के लिऐ तेल



गुझिया मे भरने की सामग्री -
  • 1/2 - सूखे नारियल का पाउडर (1/4 कटोरी)
  • 5 - बादाम लम्बे कटे (दो चम्मच)
  • 3 - चम्मच किशमिश 
  • 1 - चम्मच चिरोजी


दही की सामग्री -
  • 1 - लीटर दूध का दही 
  • 1/2 - कटोरी बारीक कटा धनिया
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • काला नमक 
  • नमक 
  • भुना हींग जीरा पाउडर 
  • काली मिर्च पाउडर
  • इमली गुड की खट्टी मीठी चटनी (सोठ)
  • धनिये पोदीने की खट्टी तीखी चटनी



विधि -
1) दाल को  अच्छे से धो कर 5 घंटे के लिए पानी मे भिगो  दे, अब पानी मे से निकाल कर बारीक पीस ले, यदि पानी की जरूरत लगे तो थोड़ा दही 
डाल सकते है।


2) 1/2 चम्मच नमक डालकर फेट ले।

3) अब एक बड़े बाउल मे नारियल पाउडर, चिरोजी, कटा बादाम,किशमिश मिला ले।



4) कढ़ाई मे तेल गरम करने रख दे।

5) चकले या प्लेट पर साफ कपड़ा फेलाऐ उस पर हल्का सा पानी लगा दे, एक चम्मच दाल के पेस्ट को गीले कपड़े पर हाथ या चम्मच की सहायता से पूरी जितना फैला दे, अब तैयार किया नारियल की सामग्री मे से 1/4 चम्मच सामग्री इस पर रख दे और धीरे धीरे एक साइड का कपड़ा उठाते हुए गुझिया जैसा आकार दे।






6) हाथ को गीला करे और धीरे से ये गुझिया कपड़े के साथ उठा कर अपने हाथ पर ले, कपड़ा हटाते जाएंगे।और हाथ मे आने पर सावधानी से गरम तेल मे छोड़ कर तल लेंगे।



7) हल्का गरम पानी करे और तैयार गुझिया को दो मिनट के लिए भिगो  दे, अब दोनो हाथों के बीच दबा कर सारा पानी निकाल दे।

8) दही मे काला नमक डाले और बड़े बाउल मे आधा दही डाल दे। 

9) पानी से निकाली गुझिया को दही के बाउल मे लगा दे बचा दही ऊपर से डाल दे, स्वाद के अनुसार नमक व मिर्च डाले।

10) भुना जीरा पाउडर,हरा धनिया व काली मिर्च डाल दे। खट्टी चटनी व मीठी सोठ डालकर खाए।








टिप
दाल पीसते समय थोड़ा दही डालने से तलते समय ज्यादा तेल नही लगता, फोके भी बनते है। दही गुझिया थोड़ा ठंडी हो तो बहुत अच्छी लगती है। दही होने के कारण जल्दी हजम भी हो जाती है। एक बार जरूर बना कर खाए, होली पर आनंद आ जाएगा।