Adsense

Tuesday, 26 September 2017

कूटू के आटे का पराठा

नव रात्रि शुरू होते ही घरो मे दुर्गा माँ की पूजा शुरू हो जाती है,कुछ लोग उपवास रखते है इस व्रत मे अन्न नही खाते फलाहार (फल,व्रत मे खाया जाने वाला कूटू के आटे का भोजन बनाकर खाते है) कूटू के आटे से पराठा या पूरी कैसे बनाते है ये आपको बता रही हूँ।अबकी व्रत मे आप भी बनाकर खाऐ,बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

सामग्री -
  • एक कटोरी कूटू का आटा 
  • 1/2 कटोरी कद्दू कस की लोकी
  • दो चुटकी सेंधा नमक 
  • थोड़ा पानी
  • शुद्ध घी


विधि -
  1. लोकी को कद्दू कस करे और कुकर मे डाले इसमे दो चम्मच पानी डाले और स्टीम आने तक उबाल ले ज्यादा पानी नही डालना है स्टीम बनने के बाद एक मिनट के लिए चूल्हे पर रहने दे,फिर गेस बंद कर दे। ठंडा होने पर लोकी को निचोड कर पानी अलग कर दे ये पानी फेकना नही है जरूरत होने पर आटे का डो बनाने मे इस्तेमाल करे।
  2. अब आटे मे ये लोकी चुटकी भर नमक डालकर मले जरूरत हो तो लोकी वाला पानी थोड़ा थोड़ा करके डाले और कूटू के आटे का डो तैयार करे और पाँच मिनट के लिए ढककर रख दे।







इस डो से आप पराठा या पूरी जो चाहे बना सकती है।








 नोट व टिप्स - आप लोकी की जगह उबले आलू,उबली अरबी(घुईय्या) का भी इस्तेमाल कर सकती है,डो तैयार करने के लिए इसमे से किसी एक का होना जरूरी है। आप इस पराठे या पूरी को दही,रशे के आलू,अरबी की सब्जी किसी के भी साथ खा सकते है। कूटू के भोजन के साथ दही अवश्य खाऐ क्योंकि कूटू की तासीर गरम होती है।

Sunday, 17 September 2017

Recipe - Paneer Roti Sandwich - पनीर रोटी सैंडविच

बच्चो को पौष्टिक खाना खिलाना है तो कुछ नया हो जाए इसे बच्चे बहुत स्वाद से खाते है और हम माँ लोगों को भी तसल्ली मिलती है कि बच्चों को पौष्टिक खाना खिला दिया ।

सामग्री -
  • एक कटोरी गेहूँ का आटा 
  • दो चम्मच देसी घी 
  • आधा चम्मच नमक 
  • पानी

विधि - आटे मे घी व नमक डालकर पानी से आटा गूथ ले और पाँच मिनट के लिए ढक कर रख दे।

सामग्री (भरने के लिए )
  1. एक मध्यम आकार की शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  2. एक गाजर कद्दू कस की हुई 
  3. एक प्याज बारीक कटी 
  4. दो हरी मिर्च बारीक कटी 
  5. कद्दू कस कियी एक कटोरी पनीर 
  6. बारीक कटा हरा धनियां 
  7. काली मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
  8. नमक 
  9. सोया सोस 
  10. टोमेटो सोस
  11. देसी घी

विधि -
1) सभी सब्जियों को कढ़ाई मे डाल कर ढक दे बगेर घी डाले ही गैस पर रख दे तीन मिनट के बाद गैस बन्द कर दे। ठंडा होने पर स्वाद के अनुसार नमक व मिर्च मिलाएँ
। सोस भी डाल कर मिला ले।

2) जो आटा मलकर रखा है उसकी रोटी बेले और ब्रेड के आकार की काटकर रोटी को तवे पर हल्का सेक ले। 



3)अब ये एक चम्मच मसाला डाले उस पर पनीर और तिकोनी शेप मे मोडकर थोड़ा कोने दे, दोनो तरफ हल्का घी लगा दे और टोस्टर मे रखकर कर सेक ले।




बहुत ही स्वादिष्ट व पौष्टिक है व कम चिकनाई वाला पनीर रोटी सैंडविच तैयार।


टिप्स - यदि पनीर घर मे बनाया है तो आप उसके पानी से डो तैयार कर सकते है।

Saturday, 2 September 2017

Recipe - Corn Tikki - मकई के दानो की टिक्की

बारिश का आगमन होते ही जगह जगह भुट्टा बिकता नजर आता है,ऐसे मौसम मे भुट्टा खाने का अलग ही आनंद है।भुट्टा स्वाद के साथ साथ बहुत ही पौष्टिक होता है ये खून की कमी को दूर करता है।आप इसे कई तरह से बनाकर खा सकते है।

सामग्री -
  • 2 कटोरी मकई के दाने 
  • 2 बड़े आलू 
  • 4 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1/2 कटोरी कटा हरा धनिया
  • 1 बड़ी प्याज बारीक कटी 
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • 1/2 चम्मच अदरक का पाउडर या पेस्ट
  • चुटकी भर हींग
  • एक नीबू
  • सेकने के लिए देसी घी


विधि -
  1. थोड़ा पानी डालकर मकई के दानो को एक सीटी आने तक उबाल ले,ठंडा होने पर थोड़ा मोटा (दरदरा) मिक्सी मे पीस ले और बर्तन मे निकाल ले।
  2. आलू को उबाल कर कद्दू कस कर ले और मकई के पिसे दानो मे डाल दे इसी मे कटा प्याज, धनिया, हरी मिर्च डालकर मिला ले।
  3. कढ़ाई गरम करे उसमे एक चम्मच तेल डालकर चुटकी भर हींग डाले और बना मकई का पेस्ट डालकर भून ले।
  4. ठंडा होने पर नमक मिलाऐ और टिक्की के आकार की बनाकर तवे पर हल्का देसी घी लगा कर कड़क सेक ले।
  5. गरमा गरम मकई के दानो की टिक्की तैयार है। इसे आप खट्टी चटनी से या नीबू डालकर भी खा सकते है। एक बार अवश्य बनाए बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।




टिप्स - यदि आपको लगता है कि भुट्टे मे गीला पन ज्यादा है तो आप एक ब्रेड का पीस हाथ से चूरा करके डाल सकते है।

Saturday, 15 July 2017

Suji Upma Recipe - सूजी का उपमा

उपमा एक ऐसा नाश्ता जो झटपट बनाया जा सकता है, पौष्टिक भी है और कम घी मे बनकर तैयार हो जाता है। आज बेटी ने ऑफिस से मुझे फोन करके कहा आज मुझे उपमा खाना है तो हमे बनाना ही था। बेटी भी खुश उसे मन की चीज खाने को मिली और हम भी, क्योंकि वह पौष्टिकता से पूर्ण था।

सामग्री -
  • 250 ग्राम -बारीक वाली सूजी
  • 2 टी स्पून - देसी घी
  • 1/2 टी स्पून - धुली उड़द दाल 
  • 1/2 टी स्पून - चना दाल 
  • 3 - बारीक कटी हरी मिर्च
  • 1/2 टी स्पून शक्कर
  • थोड़ा सा करी पत्ता
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • 1/2 कटोरी मूँगफली के दाने
  • 1/2 कटोरी बारीक कटी प्याज
  • तली हुई साबुत हरी मिर्च
  • सूजी का दुगुना पानी

विधि -
1) कढ़ाई मे सूजी को डालकर हल्का भून ले, ज्यादा तेज आग पर नही, नही तो सूजी अंदर से कच्ची रहेगी और ऊपर से लाल हो जाऐगी। हल्का भुन जाने पर थाली मे निकाल ले।




2) अब कढ़ाई मे 1/2 चम्मच घी डालकर मूँगफली को भून ले और अलग बर्तन मे निकाल ले।


3) 1/2 चम्मच घी फिर कढ़ाई मे डाले और प्याज को भून ले। हल्का भुन जाने पर इसी मे दाल, हरी मिर्च,करी पत्ता डालकर भून ले और नमक डालकर पानी डाल दे।







4) पानी मे उबाल आने पर धीरे धीरे सूजी को डालते हुऐ बराबर चलाते रहे नही तो सूजी की गाँठ पड जाएगी।


5) गरम गरम प्लेट मे ले और ऊपर से भुनी मूँगफली डालकर खाऐ।


टिप्स

यदि आप चाहे तो इसमे बारीक कटी गाजर,हरी मटर भी डाल सकते है।

Saturday, 8 July 2017

Besan Cheela Recipe | बेसन का चीला

चने की दाल से बना आटा बेसन अति उत्तम होता है। बारिश के मौसम मे तो यह आटा हर घर मे राजा बन जाता है। बेसन से कई पकवान, रोटी इत्यादि बना कर खा सकते है और बारिश का आनंद ले सकते है। मैंने एक दिन चीले बनाऐ जो अति स्वादिष्ट व पौष्टिक आहार है।

सामग्री -
  • 250 ग्राम - बेसन 
  • 50 ग्राम - दही,फटे दूध का पानी
  • 1/2 टी स्पून - अजवायन
  • 3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • चुटकी भर हींग
  • स्वादअनुसार नमक
  • बारीक कटा प्याज
  • शुद्ध घी


विधि -

1) बेसन मे दही डालकर पतला घोल बना ले।

2) अब घोल मे उपर लिखित मसाले व कटी हरी मिर्च मिला ले। अभी प्याज नही डालनी है।

3) तवे को गरम कर ले, थोड़ा घी तवे पर लगा कर गीले कपड़े से पोछ दे इससे चीला चिपकेगा नही।

4) अब तवे पर हल्का घी लगाकर एक चमचे से घोल को तवे पर डाले और तवे पर पतला फैेलाऐ, ऊपर से बारीक कटी प्याज डाले।



5) हल्का सिकने पर थोड़ा घी लगा कर पलट लें और दूसरी तरफ से भी सेक ले।

6) स्वादिष्ट चीला बनकर तैयार है। इसे आप सूखे भुने आलू, अचार, खट्टी चटनी व सॉस के साथ खा सकते हैं।



टिप्स
दही या पनीर निकले पानी से घोल तैयार करने से चीला चिपकेगा नही और जल्दी हजम भी होगा, यदि आपके पास ये दोनो ही चीज नही है तो आप पानी से भी घोल तैयार कर सकते है। कम समय मे कम तेल मे बना स्वादिष्ट चीला तैयार है।