Adsense

Tuesday, 2 January 2018

Winter Special Recipe - How to make Samosa at home - घर पर बनाएे स्वादिष्ट समोसे

समोसा एक ऐसा नाश्ता है जिसे सभी लोग खाना पसंद करते हैं, यदि ये घर मे बनाएँ जाए तो इसका आनंद ही अलग है।

सामग्री -
  • 500 ग्राम मैेदा 
  • आधा चम्मच नमक 
  • चार चम्मच घी आटे मे डालने के लिए 
  • पानी
  • 500 ग्राम आलू 
  • 200 ग्राम मटर 
  • पांच हरी मिर्च बारीक कटी 
  • दो चम्मच बारीक कटा अदरक 
  • एक कटोरी कटा हरा धनिया 
  • नमक स्वाद के अनुसार 
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच गरम मसाला पाउडर 
  • दो चम्मच सूखा धनिया पाउडर 
  • दो चम्मच साबुत सूखा धनिया 
  • दस दाने काली मिर्च (मोटी कूटी हुई) 
  • दो चम्मच चाट मसाला पाउडर 
            या 
  • एक नींबू का रस 
  • तलने के लिए तेल 




विधि -
1) मैदे मे घी व नमक डालकर पानी की सहायता से आटा गूंथ ले और आधा घंटे के लिए ढ़क कर रख दे, आलू को अच्छे से छीलकर धो ले और बारीक काट ले, मटर के दानो को कुकर में हल्का गला ले।

2) कढ़ाई मे पांच चम्मच तेल डालकर गरम करे और फिर कढ़ाई मे कटी हरी मिर्च, कटा अदरक डालकर भून ले।




3) एक एक करके सभी मसाले तेल मे डालकर भून ले, मटर के दाने डाले और भूल ले।





4) कटे आलू व नमक डालकर अच्छे से चलाएँ और ढक्कर पकने दे, जब आलू गल जाए, तब चांट मसाला व कटा हरा धनिया डाले और ठंडा होने दे।








5) अब मैदे को रोटी जितना बड़ा व पतला बेल ले और फिर चाकू की सहायता से उसे बीच से सीधा काट दे।




6) अब एक रोटी के हिस्से को उठाकर सीधे कटे भाग पर हल्का सा पानी लगाकर एक कौने को दूसरे कौने से चिपका दे, खुले भाग मे तैयार मसाले को चम्मच की मदद से उसमे भरे और खुले भाग मे हल्का पानी लगाकर उसे भी बंद कर दे।






 7) अब कढ़ाई मे तेल गरम करे और हल्की आंच पर ब्राउन होने तक समोसो को तले।




8) धनिऐ की तीखी चटनी व इमली की मीठी सौठ के साथ खाए। 


साथ मे गरम चाय हो तो फिर कहना ही क्या इसके स्वाद का। 
एक बार ठंडी के मौसम मे अवश्य बनाएँ।

Saturday, 23 December 2017

Winter Special - Besan Methi Ke Gote - Recipe - बेसन मैथी के गोटे

बेसन मेथी के गोटे बहुत ही स्वादिष्ट व पौष्टिक होते है,क्योंकि इसमें हरी मैथी,हरा धनिया,लहसुन पड़ा होता है। जो बच्चे मेथी खाना नहीं चाहते वह भी इसे बहुत स्वाद से खाएंगे।



सामग्री -
  • 200 ग्राम बेसन
  • 100 ग्राम मेथी के पत्ते (कटे हुए)
  • एक कटोरी हरा धनिया कटा हुआ
  • पांच हरी मिर्च कटी हुई
  • एक चम्मच कटा हुआ लहसुन
  • एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच शक्कर
  • एक चम्मच सूजी
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच अजवाइन
  • 1/2 चम्मच सोडा
  • थोड़ी सी हींग
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • 2 चम्मच नीबू का रस
  • 2 चम्मच गरम तेल
  • पानी
  • तलने के लिए तेल


विधि -
1) बेसन को बड़े बर्तन मे निकाल ले



2) इसमे कटी मेथी, कटा हरा धनिया डालकर मिलाएँ




3) अब इसमें हरी मिर्च,लहसुन व सभी मसाले,नीबू का रस डाल दे






4) दो चम्मच तेल गरम करके वह भी बेसन मे डाल, सोड़ा डालकर आवश्यकता अनुसार पानी डाल कर पकोड़ी जैसा घोल बना लें






5) कढ़ाई मे तेल गरम करे और हाथ से ही गोल गोल गोटे बनाए, गैस को मध्यम ही रखे, इसे ज़्यादा तेज आग पर नही तलना है, बस हल्का गुलाबी होने पर निकाल ले 








गरम गरम ही सॉस व धनियें की खट्टी व तीखी चटनी के साथ खाए, सच ठंडी के मौसम मे गरम चीज़ खाने का अलग ही आनंद है और अगर साथ मे अदरक की चाय हो तो गोटे के स्वाद का क्या कहना।


नोट -  मेथी कड़वी होती है ये सोचकर शायद आप न बनाएँ पर यह धारणा गलत है एक बार अवश्य बनाकर खाएँ दूसरी बार आप खुद बनाएँगे।

Saturday, 16 December 2017

Winter Special - Vegetable Pickle Recipe - सब्जी़ का ताजा अचार

ठंडी के मौसम मे सब्ज़ी खाने का अलग ही आनंद है, यदि सब्ज़ी का अचार खाने को मिल जाए तो खाने का स्वाद और भी ज़्यादा बढ़ जाता है।

सामग्री -

  • एक कप कटी फूल गोभी
  • एक कप कटी मूली 
  • आधा कप कटी गाजर 
  • आठ से दस लम्बी कटी हरी मिर्च 
  • चार टी स्पून पिसी राई
  • एक टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • दो टी स्पून नमक (स्वादनुसार)
  • पांच टी स्पून सरसों का तेल 





विधि -

1) सभी सब्जियों को अच्छे से धोकर साफ कर ले और एक घंटे के लिए सूती कपड़े पर फैला दें।



2)अब एक बड़े बर्तन मे सभी कटी सब्जियों को डाल ले। 

3) एक एक करके सारे मसाले कटी सब्जी पर डालें और सरसों का तेल डालकर अच्छे से मिलाएँ जिससे सब्जी पर मसाला चिपक जाए।










4) किसी प्लेट से ढक कर पाँच दिन कड़क धूप में रखें, याद रखें हर रोज़ इसे चम्मच से चलाना है।





5) चार पाँच दिन के बाद शीशे की बर्नी मे रखें, खट्टा अचार खाने के लिए तैयार है।




टिप - सब्जी अपने आप गल जाती है यह अचार थोड़ा ही डालें क्योंकि इसे लम्बे समय तक नही रख सकते।

Saturday, 25 November 2017

How to make Bitter Gourd tasty - Karela Pakoda - करेले के पकोडे

करेला एक ऐसी सब्जी जो गुणों की खान है, लेकिन इसके स्वाद की कडवाहट के कारण बच्चे बिल्कुल भी खाना पसंद नही करते है आप करेले की कड़क पकोड़ी बनाए बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

सामग्री -

  • दो करेले 
  • 1 कटोरी बेसन 
  • 2 टी स्पून पिसा चावल का आटा 
  • 1 टी स्पून बारीक कटी हरी मिर्च 
  • नमक स्वाद के अनुसार 
  • तलने के लिए तेल 
  • चुटकी भर खाने वाला सोडा 

विधि -

1) करेलो को पतला व थोड़ा लम्बे आकार मे काट ले और चाकू की सहायता से कड़क बीज को निकाल दे।






2) कटे हुए करेलो को आधा घंटे के लिए नमक मिले पानी मे भिगोकर रख दे।
3) बेसन मे नमक मिर्च व चावल का आटा डाल कर पानी की सहायता से पकोड़ी का घोल तैयार कर ले।


4) पानी मे से करेलो के टुकड़ों को निकाल कर बेसन के घोल मे डाल ले। 


5) कढ़ाई मे तेल गरम करे,अब करेले के एक एक टुकड़े को बेसन के घोल मे लपेट कर गरम तेल मे कड़क तले।


6) धनिये की खट्टी चटनी व टोमेटो साँस के साथ खाए।




टिप्स

पकोड़े बनाने के दो मिनट पहले ही सोड़ा बेसन के घोल मे डालते है, चावस का आटा डालने से पकोड़ी बहुत ही स्वादिष्ट व कुरकुरी (कड़क) बनती है। नमक के पानी मे करेले भिगोने से कड़वाहट काफी कम हो जाती है।

Saturday, 21 October 2017

Besan Gwar Fali Recipe - बेसन की ग्वार फली

ग्वारफली एक ऐसी सब्जी है जिसे आप स्वास्थ्य का खजाना कह सकते है। इसमे प्रोटीन, कैल्शियम, फासफोरस विटामिन काफी होता है और इसकी सब्जी दिल के मरीजों के लिए काफी फलदायक होती है। गर्भवती स्त्रियों, खून की कमी वाले मरीजों, हड्डियों की बिमारी सभी के लिए बहुत फायदेमंद सब्जी है। एक बार बेसन की ग्वार फली बना कर अवश्य खाएं, ये बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
 
सामग्री -

  • 250 ग्राम ग्वार फली 
  • 7 टी स्पून अच्छा भुना बेसन 
  • 10 टी स्पून देसी घी  
  • दो चुटकी हींग 
  • 1टी स्पून अजवाईन
  • 1टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 3,4 टी स्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टी स्पून मिर्च पाउडर
  • 3,4 कटी हरी मिर्च
  • नमक स्वाद के अनुसार 
  • एक नीबू का रस


विधि -
1) ग्वार फली को अच्छे से धोकर कुकर मे डाले, आधा कप पानी डालकर गैस पर रख दे।



2) स्टीम के बनते ही गैस हल्की कर दें और दो मिनट तक रखे, अब गैस बंद कर दें और कुकर को ठंडा होने पर ग्वार फली को छन्नी मे पलट दे जिससे पानी निकल जाए और फलिया ठंडी हो जाए।

3) ठंडा होने पर हाथ से ही फलियो के साइड के तार निकाल दे।




4) अब कढ़ाई को गैस पर रखे, गर्म होने पर पांच से छः चम्मच देसी घी डालें, घी के गरम होने पर सबसे पहले हींग फिर अजवाईन, हल्दी, धनिया, बारीक कटी हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से भून ले।

5) अब आप साफ की हुई ग्वार फली को कढ़ाई मे डालकर भून ले । फिर जो बेसन भूनकर रखा है उसे थोड़ा थोड़ा सब्जी पर डाले और इस तरह चलाए कि बेसन फलियो पर चिपकने लगे । 

6) अब बचा देसी घी डाले फिर से बेसन डाले इस तरह आपको थोड़ा थोड़ा बेसन डालना है और घी डालते हुऐ भूनना है, बस सब्जी तैयार है नीबू डालिए और खाइऐ, रोटी पराठा किसी के भी साथ खा सकते हैं लेकिन मेरे घर मे बनते ही सब लोग ऐसे ही खाना शुरू कर देते हैं। बहुत ही स्वादिष्ट लगती है एक बार अवश्य बनाकर खाए।



नोट - आप अपने स्वाद के अनुसार मसाले कम ज्यादा कर सकते है,यदि आप चाहे तो किसी भी तेल मे बना सकते है ये फलिया कुकर करने पर हल्की कच्ची रहनी चाहिए तभी बेसन अच्छे से चिपकता है।