Adsense

Thursday, 31 December 2020

Green sauce pasta

Spinach-tomato based creamy-veggie "Green Sauce Pasta" (without cheese)


This recipe is contributed by Stuti of Me and My Suitcase.


Recipe for 4 to 5 people

Ingredients:

Pasta (I used elbow) - 500 g

Spinach - 10 big leaves

Tomato - 3 medium

Onion - 2 small

Garlic - 10 cloves 

Ginger - 1 small piece

Chillies - 2 to 3 (depending upon spicy factor you want)

Capsicum - 1 large

Beans - cut in small pieces - 1 cup

Maggie masala - 1 sachet (optional) -> you can make your own masala using oregano, chili flakes, black pepper and salt

Butter/ghee - 2tbsp (I usually use butter and prefer homemade, white butter)

Oregano - 4 tsp

Mayo sauce (optional)

Fine floor - 2 tbsp

Milk - 500 ml

Salt to taste

Cheese (optional - I did not use)


More vegetable, herb and fungi options:

Cauliflower/Broccoli, Corn, Mushroom, jalapeño, paprika.


Let's prepare...


1. Spinach around 10 leaves, half of small onion, 3 Tomatoes, 2 chillies, 5 garlic cloves, half of small Ginger piece, 1 Maggie masala sachet, a little salt. This goes in the cooker. Add 100ml water, close the lid and cook at high flame till it whistles, then at simmer for 2 min. Now, let it cool.


2. Parallelly, in mixer jar 2 tbsp maida, add little milk, mix. Pour in a separate container.


3. Now grind the cooked vegetables from step 1 in to paste in the mixer grinder. Add oregano. Add plain mayo herb or oregano based mayo in the grinder while mixing which is optional.


4. Separately, cut remaining of the onion and capsicum into thin slices. Keep other cut veggies ready as mentioned in ingredients.


5. Take kadhai/wok, add butter/ghee. Once it is hot, using scraper, scrap and add "remaining garlic cloves and Ginger", you can also mince these two ingredients. Sauté for a minute, then add sliced onion and saute for 2 more minutes.


6. Then add the remaining vegetables and let them cook for 2 min. Now, add the vegetable paste from step 3 to the kadhai. Let it cook for 2 to 3 min. Keep the flame in medium and keep sautéing in between.


6. Now add milk from step 2 to it. Add remaining milk so that pasta can cook/boil in it. Let the mixture come to boil before adding pasta to it.

(You can separately boil pasta in brine and then can add to the kadhai or boil in kadhai itself as mentioned in step 6).


7. Let it cook. You can close the lid but keep churning in between to avoid getting the pasta stick to the kadhai bottom. Add salt to taste but remember to add enough keeping in mind that you had added some during step 1 as well.


8. After 10 to 15 min, depending upon kinda of pasta (The cooking time of pasta is usually mentioned at the back of the packet. If you book pasta separately before adding to the veggies and sauce, then cook pasta al dente).


9. Voilà, your pasta is ready. Sprinkle oregano and chilli flakes on top and serve hot.


Hope you like it and try your own variations as well. 


** Be noted, it's completely healthy. Only 2 tbsp fine flour is used to give thickness to the sauce, to avoid using cheese. Remaining thickness comes from boiling of pasta. Save the water if you are boiling pasta separately. 

Saturday, 29 August 2020

भुने चने मोदक | Roasted Chickpeas Modak

मोदक नाम सुनकर तुरंत गणेश जी याद आ जाते है, आजकल गणपति बप्पा भी घर घर विराजमान है। हमेशा होने वाली वो रौनक तो नही पर एक चीज़ पर नाज़ है कि सभी लोग बहुत ही नियम पालन करते हुए त्योहार मना रहे हैं। बाजार से भी कुछ ला नही सकते, मिठाई वालों की दुकानें भी बंद है लेकिन आप टेंशन न लीजिए मै आपको बप्पा के भोग के लिए बहुत जल्द बन जाने वाले मोदक बनाना बता रही हूँ जो मेरी माँ बप्पा के भोग के लिए बनाती थी।



सामग्री -

  • आधा किलो भुने हुए चने (भाड़ के भुने हुए)
  • तीन सौ ग्राम शुद्ध घी
  • तीन सौ ग्राम पिसी चीनी
  • बारीक कटे काजू बादाम

विधि -

  1. भुने हुए चनो का छिलका हटा दे
  2. कढ़ाई गरम करे और उसमे चने डालकर हल्की आंच पर भून ले जिससे उनमे सीलापन न रहे



  3. ठंडा होने पर मिक्सी मे बारीक पीस ले



  4. अब एक बड़ी कढ़ाई मे पिसा हुआ चना डालकर हलकी आंच पर भूने, जब भुनने की खुशबू आने लगे तो आवश्यकता के अनुसार थोड़ा थोड़ा करके घी डालकर भून ले।



  5. ठंडा हो जाने पर पिसी हुई चीनी डालें और मिला ले और हाथ मे लेकर देखे कि ठीक से चने के पाउडर का लड्डू बंध पा रहा है या नही यदि न बने तो थोड़ा सा शुद्ध घी और मिला ले ।





  6. हर लड्डू मे कटी हुई मेवा रखे तब लड्डू बनाए और मोदक के साचे मे रखकर मोदक का आकार दे और गणपति बप्पा को भोग लगाए ।


बप्पा भी जरूर खुश हो जाएंगे कि लाकडाउन मे इतने स्वादिष्ट मोदक खिलाए है मेरे भक्त ने। आप सभी को गणपति बप्पा का त्यौहार शुभ व मंगलमय हो, ईश्वर सभी को स्वस्थ रखे।


टिप्स - ये बिना पानी के बनते है इसलिए काफी दिन तक खाए जा सकते है, आप और भी मेवा डाल सकते है।

Saturday, 16 May 2020

जलजीरा शॉट्स aka Jal Jeera Shots

कोयल की आवाज़ कितनी प्यारी लगती है। जब आम के पेड़ पर बौर लगते हैं  तो ये अवाज सुनने को खूब मिलती है। इसी से मन खुश होने लगता है और पुराने पलों को याद करने लगता है।  

मेरी नानी का आम का बाग था उसकी यादे आज भी मेरे साथ है, गर्मियों की छुट्टी होने और नानी के घर जाने का आनंद क्या होता है वह शब्दों मे नहीं बयां कर सकती परन्तु उनकी एक ठन्डे पेय की रेसिपी ज़रूर शेयर कर सकती हूँ । 

मेरी नानी बहुत ही स्वादिष्ट जलजीरा बनाती थी, जब हम वापस अपने घर जाते थे तो वह सफर मे पीने के लिए साथ मे अवश्य रखती थी। यदि आप भी कही बाहर जाने का प्रोग्राम बनाएं तो आप भी कांच या थरमस (जो ठन्डे को ठंडा और गरम को गरम रखता हो) की बोतल मे जलजीरा बनाकर अवश्य ले जा सकते है।  पर अभी लाकडाउन  चल रहा है, अभी तो कहीं जा नहीं सकते पर यह किसने कह दिया की जलजीरा का आनंद नहीं ले सकते, वह तो आप घर में भी ग्रहण कर सकते।  थोड़ा स्टाइल में लीजिये, जलजीरा (वर्जिन) शॉट्स पीजिये।

Homemade Mocktails Amma Ki Rasoi

सामग्री -

  • कच्चे खट्टे आम 
  • काला नमक 
  • सफेद नमक, जो रोज मे इस्तेमाल होता है 
  • जीरा 
  • हींग
  • पुदीना
  • काली मिर्च
  • मटके का ठंडा पानी 

विधि -

  1. कच्चे आम को पीस ले
  2. पुदीने को पीस ले 
  3. जीरा, हींग को भूनकर सूखा ही पीस ले 
  4. यदि एक लीटर पानी है तो उसमे एक बड़ा आम या पांच टेबल स्पून कच्चे आम का पेस्ट डाले
  5. एक टेबल स्पून पुदीने का पेस्ट
  6. एक टेबल स्पून पिसा भुना जीरा और चुटकी भर भुनी हींग डाले
  7. अपने स्वाद के अनुसार दोनों नमक डालें
  8. 1/4 टी स्पून से थोड़ा कम काली मिर्च पाउडर डालें 
  9. अब आप सभी को अच्छे से मिलाएं और चखकर देखें
  10. यदि आपको कुछ कम लग रहा है तो अपने स्वाद के अनुसार डाल ले, कभी कभी कोई आम कम खट्टा होता है तो आप उसमे आम का पेस्ट और डाल सकते है। 

बस तैयार आपका जल जीरा शॉट्स। 
एन्जॉय करिये।


टिप्स - कुछ लोग ज्यादा ठंडा पसंद करते है तो आप इसमे बरफ भी डाल सकते है। हम हमेशा मटके के पानी का बना जलजीरा पसंद करते है। गिलास मे देते समय उपर से जीरा पाउडर व पौदीने की पत्ती डालकर पिएंगे तो स्वाद के साथ साथ पौदीने की खुशबू से मन प्रसन्न हो जाता है। 


Easy to make Aloo Pyaaz Parantha Recipe (आलू प्याज़ पराठा)


Amma Ki Rasoi Parantha Blog


आज मौसम कुछ बदरी वाला है सोचा कि गरम गरम पराठें बनाएं जाए, जल्दी ही नाश्ता तैयार करना था क्योंकि नौ बजे से कृष्णा जो देखना था। बच्चों से वायदा भी किया था कि एक दिन नाश्ते मे भरे पराठे खिलाएंगे तो बस मौसम के साथ गरम नाश्ता बना कर सबको खिलाया।

"वाह क्या पराठे हैं!", ये मैं  नहीं  मेरे बच्चे खाते ही कहने लगे। एक बार अवश्य बनाकर खाइये और खिलाइए।

सामग्री -

  • तीन बड़ी प्याज़
  • सात बडे़ आलू
  • दो टी स्पून बारीक कटी हरी मिर्च
  • दो टी स्पून बारीक कटा अदरक
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • एक चम्मच भुना जीरा 
  • एक चम्मच धनिया पाउडर
  • एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • आधी टी स्पून काली मिर्च पाउडर
  • आधी टी स्पून गरम मसाला
  • आधा चम्मच काला नमक
  • एक चम्मच सादा नमक 
  • तेल या घी पराठे सेकने के लिए 

विधि -
आलू को उबाल कर बारीक मैश कर लें। 

प्याज़ को बहुत ही बारीक काट ले और फिर कटी प्याज़ को हाथ से दबा कर प्याज़ का पानी अलग बर्तन मे निकाल लें। 

निचोडी हुई प्याज़ और आलू को मिक्स कर लें। 

अब सारे मसाले व कटी मिर्च, अदरक व हरी धनियां डालकर मिला दे और चखकर देख ले जिससे आप इसी समय नमक, मिर्च अपने स्वाद के अनुसार मिला सकते है। 

पराठे के लिए आटे का डो तैयार कर ले।

पराठे के लिए लोई ले और स्वाद के अनुसार आलू प्याज़ का मसाला भर कर बेल ले और शुद्ध घी लगाकर सेक लें। (आप तेल द्वारा भी सेक सकते हैं)।






पराठे तैयार। इसे आप नीबू का अचार या ताज़े  घर में बने मक्खन के साथ खाए यदि साथ मे अदरक वाली गरम चाय हो तो क्या कहना।


Parantha Recipe by Amma Ki Rasoi

 टिप्स - पराठे का डो तैयार करते समय प्याज़ के पानी का स्तेमाल कर ले।
आलू मे हमेशा नमक तभी डालें जब वह ठंडा हो जाए नही तो आलू ढीला (पतला) हो जाता है।

Monday, 11 May 2020

Summer Drinks - Nimbu Chaas Recipe (नीबू छास)

How to make lemon chaas at home

आप सोच रहे होगें ये कैसा छास है, नींबू छास। जब मैने पहली बार सुना था तब मैं भी सोच में पड़ गयी थी कि ये कैसा छास है, दही में नींबू होगा तो दही फट जाएगा लेकिन जब मैंने इसको पहली बार पिया तो बहुत ही स्वादिष्ट लगा।

ये छास कई सालों पहले मेरी एक दोस्त ने बनाके मुझे पिलाया था, और फिर सिखाया भी और आज जब मैंने बनाया तो न ही मैं फिर उन दिनों की यादों में फिर चली गयी बल्कि सोचा क्यों न उस याद का एक पन्ना आप के साथ भी शेयर करूँ उस रेसिपी को आप सबके साथ शेयर करके।

ठंडी एवं ताज़ा, नींबू छास बहुत गुणकारी भी है।

सामग्री -

मैं दो ग्लास छास के हिसाब से रेसिपी बता रही हूँ।
  • दो गिलास (तीन सो मिली.) पतला किया दही (मट्ठा)
  • 2-3 टी स्पून नीबू का रस
  • भुना जीरा और हींग
  • काली मिर्च पाउडर
  • करी पत्ता 
  • राई दाना 
  • काला नमक
  • सादा (सफेद) नमक
  • 1/4 टी स्पून तेल (रिफाइंड) 
Nimbu Chaas Summer Drink Recipe


विधि -

मट्ठे को एक बड़े बर्तन मे ले, उसमे स्वाद के अनुसार नमक व काली मिर्च पाउडर डालें और मथानी से अच्छे से मथ ले।

Lemon Chaas Recipe
अब इसमे तीन टी स्पून नीबू का रस डालकर चम्मच से मिला ले। 
अब एक करछी में तेल गरम करे, इसमे राई दाना व करी पत्ता डाल कर छौंक तैयार करे और नीबू छास मे डाल दे। 


Amma Ki Rasoi Chaas Recipe

Recipe by Amma Ki Rasoi Blog


पीते समय उपर से भुना जीरा, काली मिर्च डालें। 

नीबू छास तैयार है। 





टिप्स - आप आराम से बनाए छास फटेगी नही और यह ध्यान रहे कि छास को पतला ही रखना है, गाढ़ा नही।
खाने के साथ पानी न पी कर छास लीजिए।