Adsense

Showing posts with label Cocktails. Show all posts
Showing posts with label Cocktails. Show all posts

Sunday, 3 May 2020

Mango Fatija Shots (Summer Drink Recipe) आम का फतीजा

Food and Recipe Blog Summer Drink Mango


गर्मी के आते ही आम की बहार आ जाती है, बच्चे हो या बडे़ सभी को आम बहुत पसंद होता है। हम लोग अक्सर रात मे खाना न खाकर आम और दूध लेना पसंद करते है। हमने बचपन मे चूसने वाला आम बहुत खाया है लेकिन अब तो हमे उसके दर्शन भी नही होते, खैर वह आम तो नही है लेकिन मै दूसरे मीठे आम से ये आम का फतीजा बना रही हूँ। 




सामग्री -
  • आधी कटोरी मीठे आम का रस
  • एक कटोरी ताजा ठंडा दही (ध्यान रहे दही खट्टा न हो) 
  • एक चम्मच चीनी 
  • काला नमक 
  • सफेद नमक
  • तेल
  • हींग
  • राई दाना
  • जीरा
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • करी पत्ता 
विधि -
१)  एक बडे़ बर्तन मे आम का रस और दही डाल कर मथानी से मथ लें। अब इसमें काला नमक, आधी टी स्पून सफेद नमक, चौथाई चम्मच सफेद नमक स्वाद के अनुसार, एक चम्मच चीनी डालें और फिर आधी कटोरी ठंडा पानी डालकर मथानी से चला ले, यदि आम के रेशे रह भी जाएं तो भी कोई बात नही। 

२) अब आप इसमे छौंक लगाए। 
छौंक लगाने के लिए: आधी चम्मच रिफाइंड तेल को गरम करे, गरम होने पर हींग, जीरा, राई, लाल मिर्च पाउडर और करी पत्ता डालकर छौंक  तैयार करे और आम के बने फतीजे में डाल दे। 



आम का फतीजा तैयार है ये ठंडा ठंडा बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इसको पीने से खाना हजम भी होता है। 

Mango Fatija Drink Recipe by Amma Ki Rasoi Blog

Summer Drink Recipe Mango by Amma Ki Rasoi


टिप्स - नमक, चीनी अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते है। 
ये ठंडा पीने मे ही अच्छा लगेगा और यह हाजमा भी दुरूस्त करता है 
छौंक के लिए रिफांड का ही स्तेमाल करे, यदि आप शुद्ध घी का लगाएंगे तो घी दही मे पड़ते ही जम जाएगा क्योंकि दही ठंडा है। 
आम मीठा ही होना चाहिए, आप किसी भी मीठे आम से फ़तिजा बना सकते हैं

Wednesday, 29 April 2020

Muskmelon Shots Recipe (खरबूजे का शरबत)


गर्मियां हैं, बच्चे घर में हैं और बच्चे क्या आज कल तो सभी घर मे है। हां जी ये लॉकडाउन का समय जो चल रहा है और घर पर बच्चे मतलब, कुछ न कुछ, हर समय सभी को खाने अथवा पीने के लिए चाहिए। मेरी यही कोशिश रहती है कि उनहे स्वाद के साथ साथ पौष्टिक आहार भी मिल जाए और उनका पेट भी भरा रहे। 

खरबूजा तो गर्मियों मे खूब आता है आप भी लाए होंगे और सभी ने खाया भी होगा। लेकिन यदि मैं आपसे ये पूछूँ कि आपने उनके बीज और बीज के साथ तरल पदार्थ व बचे गूदे का क्या किया तो ज्यादातर यही कहेंगे कि खरबूजा खा लिया परंतु तरल पदार्थ व बचे गूदे को बीजों सहित फेंक दिया या सिर्फ बीजों को धोकर सुखाने के बाद छीलकर हलवा इत्यादि बनाने में इस्तेमाल कर लिया। 

पर यदि आप हमसे पूछेंगे तो हम यही कहेगें कि हम सब कुछ इस्तेमाल कर लेते हैं सिर्फ छिलके गाय के लिए दूध वाले भाई को दे देते हैं, जी आपने ठीक पढ़ा, वह कैसे हम बताते है। 

जो मेरी माँ हमे देती थी बहुत ही पोष्टिक है वही मैं आज आपके साथ शेयर कर रही हूँ।

खरबूजा तो सभी स्वाद से खाते लेकिन खरबूजे के बीज उसका तरल पदार्थ और गूदे का ठंडा पेय जो मेरी माँ बनाती सभी बहुत स्वाद से पीते थे। चलिए बनाते है और घर मे सभी को पिलाते हैं। 

सामग्री -

  • दो खरबूजे 
  • दो चम्मच चीनी 
  • आधा गिलास ठंडा (मटके का) पानी 
  • काला नमक 

विधि -
1) पहले तो खरबूजे को खाकर उसका आनंद लीजिए। फिर आई बचे तरल पदार्थ और बीजों की बारी, जिसे आपने अलग बर्तन मे निकाला हुआ होगा।
2) अब उसे लें और मिक्सी में पीस लें और पिस जाने पर छलनी से छान लें। जो मोटा भाग छलनी मे रह जाए, उसे दोबारा से थोड़ा पानी डालकर पीस ले और छान ले। 
3) छलनी के मोटे भाग को फेंक दे और जो छाना हुआ शरबत है उसमे चीनी व काला नमक स्वाद के अनुसार मिला ले। बस हो गया घर का बना स्वच्छ, पोष्टिक ठंडा शरबत या जैसे मेरी बेटी कहती है, muskmelon shots तैयार।

एक बार पी कर तो देखिए आप भी कहेंगे वाह कितना स्वादिष्ट है। 

टिप्स - यदि आप ज्यादा पतला पीना पसंद करते है तो पानी, नमक व चीनी की मात्रा बढ़ा सकते हैं। आप इसे बर्फ डालकर भी पी सकते हैं। इसमे सारे बीज भी पिस गए है इससे ये और भी ज्यादा पोष्टिक हो गया है।