Adsense

Saturday, 4 March 2017

Tamarind Chutney Recipe - इमली की खट्टी मीठी सौठ (मीठी चटनी)

इमली का नाम लेते ही मुँह मे पानी आ जाता है। त्योहार आने पर माँ इमली की खट्टी मीठी चटनी अवश्य बनाती थी। ये बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इमली मे गुड़ या शक्कर डालकर बना सकते है।

सामग्री -



  • 200 ग्राम इमली 
  • 100 ग्राम गुड 
  • 2 - चम्मच जीरा 
  • चुटकी भर हींग 
  • काला नमक 
  • सादा (सफेद ) नमक 
  • काली मिर्च का पाउडर 
  • अदरक का सूखा पाउडर 
  • 2-3 छुआरे लम्बे कटे हुए 
  • एक बड़ी चम्मच किशमिश

विधि - 
1) इमली को धो कर कुकर मे 1/2 गिलास पानी डालकर एक सीटी आने तक उबाल ले।
2) कुकर ठंडा होने पर इमली को बड़े बर्तन मे निकाल ले और इमली को मसले जिससे उसका गूदा (pulp) निकल आए।

3) अब इसे बड़ी छलनी मे छान ले।

4) जो इमली छलनी मे छानने के बाद बच गई है उसमे फिर 1/2 गिलास पानी डाल कर मसले इससे बचा गूदा भी निकल आएगा।

5) गैस पर कढ़ाई गरम करे, इसमें हींग व जीरे को भून कर प्लेट मे निकाल ले, थोड़ा दरदरा (थोड़ा मोटा) पीस ले।

6) अब आप इमली के पूरे गूदे को कढ़ाई मे पकने के लिए रख दे और उसी मे गुड़ डाल दे और कटे छुआरे व किशमिश भी डाल दे, अब आप इसे धीमी आंच पर पकने दे।




7) जब गाडी हो जाए तब स्वाद के अनुसार नमक डाले ।

8) 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच अदरक का सूखा पाउडर, भुना जीरा व हींग का पाउडर - ये सभी डालकर दो मिनट पकने दे।








इमली की खट्टी मीठी चटनी तैयार है। आप इसे दही वडे़, पराठे, पूरी किसी के भी साथ खा सकते है। 
केले को काट कर, उसपर दो चम्मच इमली की चटनी डालकर खाए, बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।



आज की टिप: इमली का जो मोटा भाग बच गया है उसको फेंके नही, उसमे नमक मिलाकर कासे के बर्तनों को रगडेंगे तो चमक जाएंगे।

Saturday, 25 February 2017

How to make Dhokli Dal - Recipe - ढोकली दाल

ढोकली दाल, एक ऐसी स्वादिष्ट दाल जो हमारे घर मे सभी को अच्छी लगती है। छुट्टी के दिन कुछ अलग बनते ही बच्चो के चेहरे पर जो खुशी देखती हूँ, उससे बड़ा सुकून मिलता है। अरहड की दाल मे प्रोटीन, फाइवर, और चोकर युक्त गेंहू के आटे मे विटामिन बी, कैल्शियम और लोह तत्व होता है। इस तरह बच्चो ने स्वाद के साथ पौष्टिक खाना भी खा लिया, आप अवश्य बनाए घर मे सभी को बहुत स्वादिष्ट लगेगा।

दाल की सामग्री - 
  • 2 - कटोरी अरहड (तूअर ) की दाल 
  • 2 - टमाटर 
  • 1/2- चम्मच हल्दी पाउडर 
  • 1/4 - चम्मच मेथी दाना 
  • स्वाद के अनुसार नमक 
  • एक नीबू 
  • 2 - बड़े चम्मच देसी घी 
  • 1 - चम्मच जीरा 
  • 1/2 - चम्मच राई दाना 
  • चुटकी भर हींग 
  • 1 - चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 2 - चम्मच बारीक कटा हरा धनिया 
  • 9 - 10 - करी पत्ते
  • ढोकली की सामग्री -
  • 2 - कटोरी गेंहू का आटा 
  • 1/4 - कटोरी जौ का बारीक पिसा आटा 
  • 2 - बड़े चम्मच रिफाइंड 
  • 3/4 - चम्मच नमक 
  • 1/4 - चम्मच अजवायन 
  • तलने के लिए तेल


विधि -
1) दाल को अच्छे से धो कर कुकर मे डाल दे, टमाटर को काटकर दाल मे डाले अब दाल मे हल्दी, नमक, मेथी दाना डाले, आवश्यकता अनुसार पानी डालकर रोज की तरह दाल बना ले और एक बड़ी कढ़ाई मे निकाल ले।
2) ढोकली के लिए गेंहू और जौ के आटे को मिला ले
3) आटे मे नमक, अजवायन व दो चम्मच रिफाइंड डाल कर मिला ले थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पूरी जैसा डो लगा ले।
4) दस मिनट के लिए डो को ढक कर रख दे।




5) अब डो को हाथ से मलते हुए चिकना कर ले और छोटी लोई बना कर मठरी के आकार की बेल ले, ये न ज्यादा मोटी होगी और न ही पतली मध्यम ही बेले, बेलने के बाद चाकू से गोद दे। ऐसा करने से ढोकली फूलेगी नही

6) कढ़ाई मे तेल गरम करे और इन्हें बहुत ही हल्की तल कर बना ले।





7) आपने जो दाल तैयार की है वह अगर गाढी हो तो पानी डालकर पतला कर ले क्योंकि ढोकली दाल मे डालने पर दाल का पानी सोख लेती है।

8) अब आप दाल मे बनी ढोकली डालकर पांच मिनट के लिए दाल और पका ले। 

9) अब आप दाल मे ऊपर से छोक डालने के लिए कटोरी मे शुद्ध घी गरम करे और इसमे हींग, जीरा, राई दाना और लाल मिर्च पाउडर और करी पत्ता डाले कडकने पर गरम ही तैयार ढोकली दाल पर डाल दे।


10) नीबू का रस और कटा हरा धनिया डालकर खाए ।



सच बहुत ही स्वादिष्ट लगती है, हम ढोकली दाल चावल के साथ खाना ज्यादा पसंद करते है। साथ मे पोदीने की तीखी चटनी व छाछ हो तो क्या कहना।

Tuesday, 21 February 2017

Chivda Matar - Matar Poha Recipe - चिवडा मटर

चिवडा चावल से बना पदार्थ है, इसको हम कई तरह से बनाकर खा सकते है। चिवडे की खीर, टिक्की, चिवडा मटर आदि। आज मैने ऐसा नाश्ता बनाया जो सबने स्वाद से खाया यह,  कम घी मे भी बना व पौष्टिकता से पूर्ण है।

सामग्री -
  • 2 - कटोरी थोड़ा मोटा वाला चिवडा 
  • 1 & 1/2 - कटोरी हरी मटर के दाने 
  • 1 - चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1 - चम्मच काली मिर्च पाउडर 
  • 3 - हरी मिर्च बारीक कटी 
  • 1 - नीबू व स्वाद के अनुसार 
  • 2 - छोटे चम्मच पिसी चीनी 
  • 2 - चम्मच नमक ,स्वाद के अनुसार 
  • 2 - बड़े चम्मच शुद्ध घी 
  • 10 - करी पत्ता 
  • बारीक कटा धनिया





विधि -
  1. चिवडे को छन्नी मे डाल कर धो ले।
  2. और उसमे पिसी चीनी व 2 चम्मच नमक डालकर हाथ से चिवडे मे मिला दे।
  3. मटर के दानो को कुकर मे डालकर 1/2 चम्मच नमक डालकर एक मिनट के लिए स्टीम कर ले।
  4. कढ़ाई को गैस पर गरम होने रख दे, गरम होने पर उसमे शुद्ध घी डाल कर, चुटकी भर हींग, जीरा, कटी हरी मिर्च, करी पत्ता डालकर हल्का भून ले और स्टीम की हुई मटर डाल कर थोड़ा और भून ले।
  5. हल्के हाथ से चिवडे को अलग अलग करते हुए कढ़ाई मे डाले चिवडे की गाँठ न बने।
  6. अच्छे से भूनते हुए काली मिर्च, गरम मसाला, कटा हरा धनिया व नीबू का रस डाल कर थोड़ा और भून ले।









गरम गरम चिवडा मटर तैयार तैयार है। आप इसे हरे धनिए की तीखी चटनी के साथ खाए, बहुत ही स्वादिष्ट लगता है, साथ मे गरम चाय की प्याली हो तो नाश्ते का क्या कहना।

Saturday, 18 February 2017

Bathua Aloo Parantha Recipe - बथुए - आलू के भरवा पराठे

बथुआ ऐसी हरी सब्जी जो पौष्टिकता से पूर्ण है। इसमे विटामिन ए, कैल्शियम, आयरन काफी मात्रा मे होता है। बथुए का रायता, सब्ज़ी, साग व इसे पराठे मे भरकर भी तरह खा सकते है। आप भी भरे पराठे बनाकर देखिए बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं। आप इसे मक्खन, सब्जी, दही किसी के भी साथ खाए, हर एक के साथ इन पराठो का अलग ही स्वाद है।



सामग्री - 
  • 1/2 - किलो बथुए की पत्ती 
  • 5 - मध्यम आकार के उबले आलू 
  • 5 - हरी मिर्च बारीक कटी 
  • 1/2 - चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 1/2 - चम्मच सौंठ पाउडर (अदरक )
  • 1/2 - चम्मच गरम मसाला पाउडर 
  • 1 - चम्मच सूखा धनिया पाउडर 
  • 1 - चम्मच अजवायन 
  • 1/4 - चम्मच हींग पाउडर 
  • स्वादानुसार नमक 
  • 3 - चम्मच सरसों का तेल


विधि - 
1) बथुआ की पत्तिया डंडी से अलग कर, पत्तिओ को दो तीन बार पानी से धो कर अच्छी तरह साफ कर ले । कुकर मे सब पत्तिओ को डालकर हल्की गैस करके  बिना पानी के स्टीम आने तक पकाएँ , स्टीम के बनते ही एक मिनट बाद गैस बन्द कर दे ।

2) कुकर के ठंडा होते ही बथुए को प्लेट मे निकाल ले और हल्के हाथ से दबाते हुए बथुए का पानी निकाल दे और फिर उसे मिक्सी मे डालकर पीस ले ।

3) उबले हुए आलूओ को हाथ से मीसकर बारिक कर ले।


4) अब बथुए के पेस्ट और मिसे हुए आलू को मिला ले।

5) गैस पर कढ़ाई गरम करके उसमे तीन चम्मच सरसों का तेल डालकर गरम करे, गरम होने पर हींग, सभी मसाले व कटी मिर्च डालकर भून ले ।



6) अब बथुआ और आलू के पेस्ट को कढ़ाई मे डाल कर हल्की गैस पर भून ले। भुन जाने पर प्लेट मे निकाल ले।


7) अब गेंहू का डो तैयार करे , छोटी छोटी लोई बना कर थोड़ा बेल ले , तकरीबन 1.5 चम्मच बथुए का पेस्ट भरकर पराठा बेल ले और तवे पर तेल (रिफाइंड) के साथ कड़क पराठा सेक ले। 




गरम गरम पराठे का क्या कहना! 
सब्जी, देसी घी, मक्खन, दही किसी के भी साथ खाए, अपना अलग ही मजा है।


टिप: बथुए की डंडी फेंके नही, बारीक काटकर पानी के साथ पीस ले, यदि बालों मे रूसी है तो इसे लगाए फिर देखे इसका फायदा।

Tuesday, 14 February 2017

Valentine's Day Special - Hot Chocolate Recipe - होट चॉकलेट

वाटर मेलन टोमेटो टार्ट के साथ कुछ पीने के लिए मिल जाए तो मजा आ जाए। इसलिए मैं आपके साथ शैफ गोरव चड्डा द्रारा शैफ डॉ ओएतकर फन फूड्स कि्एटिव किचन मे बनाया गया - होट चॉकलेट शेयर करने जा रही हूँ ।

सामग्री -
  • 4 tbsp डॉ ओएतकर फन फूड्स डेजर्ट टोपिंग चॉकलेट (60 g)
  • 150 ml फुल क्रीम मिल्क 
  • 2 tbsp पिसी चीनी (30 g) 
  • 50 g फेटी हुई क्रीम 
  • 2 tbsp सूखा नारियल (30 g)

विधि -
  1. एक सोस पैन मे दूध, चीनी और चॉकलेट मिला कर उबाल ले, फिर उसे फ्रिज मे ठंडा होने रख दे।
  2. 20 मिनट के बाद फ्रिज से निकाल कर गिलास मे डाल ले।
  3. अब गिलास मे फैटी हुई क्रीम व घिसे नारियल को डालकर सजा ले।


आपके वैलेंटाइन डे के लिए स्पेशल ड्रिक तैयार है।