Adsense

Showing posts with label North Indian. Show all posts
Showing posts with label North Indian. Show all posts

Saturday, 29 August 2020

भुने चने मोदक | Roasted Chickpeas Modak

मोदक नाम सुनकर तुरंत गणेश जी याद आ जाते है, आजकल गणपति बप्पा भी घर घर विराजमान है। हमेशा होने वाली वो रौनक तो नही पर एक चीज़ पर नाज़ है कि सभी लोग बहुत ही नियम पालन करते हुए त्योहार मना रहे हैं। बाजार से भी कुछ ला नही सकते, मिठाई वालों की दुकानें भी बंद है लेकिन आप टेंशन न लीजिए मै आपको बप्पा के भोग के लिए बहुत जल्द बन जाने वाले मोदक बनाना बता रही हूँ जो मेरी माँ बप्पा के भोग के लिए बनाती थी।



सामग्री -

  • आधा किलो भुने हुए चने (भाड़ के भुने हुए)
  • तीन सौ ग्राम शुद्ध घी
  • तीन सौ ग्राम पिसी चीनी
  • बारीक कटे काजू बादाम

विधि -

  1. भुने हुए चनो का छिलका हटा दे
  2. कढ़ाई गरम करे और उसमे चने डालकर हल्की आंच पर भून ले जिससे उनमे सीलापन न रहे



  3. ठंडा होने पर मिक्सी मे बारीक पीस ले



  4. अब एक बड़ी कढ़ाई मे पिसा हुआ चना डालकर हलकी आंच पर भूने, जब भुनने की खुशबू आने लगे तो आवश्यकता के अनुसार थोड़ा थोड़ा करके घी डालकर भून ले।



  5. ठंडा हो जाने पर पिसी हुई चीनी डालें और मिला ले और हाथ मे लेकर देखे कि ठीक से चने के पाउडर का लड्डू बंध पा रहा है या नही यदि न बने तो थोड़ा सा शुद्ध घी और मिला ले ।





  6. हर लड्डू मे कटी हुई मेवा रखे तब लड्डू बनाए और मोदक के साचे मे रखकर मोदक का आकार दे और गणपति बप्पा को भोग लगाए ।


बप्पा भी जरूर खुश हो जाएंगे कि लाकडाउन मे इतने स्वादिष्ट मोदक खिलाए है मेरे भक्त ने। आप सभी को गणपति बप्पा का त्यौहार शुभ व मंगलमय हो, ईश्वर सभी को स्वस्थ रखे।


टिप्स - ये बिना पानी के बनते है इसलिए काफी दिन तक खाए जा सकते है, आप और भी मेवा डाल सकते है।

Tuesday, 21 April 2020

How to make Bhindi Masala at home | Amma Ki Rasoi

This recipe is contributed by Stuti of www.meandmysuitcase.com

How to make Bhindi Masala at home

Ingredients: 

  • Bhindi - 150 g
  • Tomato paste - 1.5 katori
  • Onion - 2 small or 1 large
  • Garlic and ginger paste - 2 spoons
  • Green chilli - 1 to 2
  • Curd - 0.5 katori
Masala:
  • Cumin seeds - 1 ts.
  • Dhaniya powder - 2 ts.
  • Paprika/red chilli powder - 0.5 ts.
  • Garam masala - 0.5 ts.
  • Salt to taste
  • 1 ts. Turmeric powder
How to make:
  1. Cut bhindi in to half both in length and width.
  2. Cut onion in thin slices
  3. Heat wok and add 1 ts. of sarson oil or ghee.
  4. Fry bhindi till it becomes dark green. Take it out in a separate plate.
  5. In the same wok another 1 ts. of the said oil or ghee.
  6. Once hot, add onion and fry till it turns translucent/ yellow in colour.
  7. Now add ginger-garlic paste to it and fry for a min or two.
  8. Add tomato paste and fry till oil starts to separate.
  9. Add all the ingredients under masala except garam masala
  10. Mix well. Now add yogurt to the wok and let it boil for a min.
  11. Now, add bhindi and check for consistency. If you want more gravy, you can add water. Check how think or thin gravy you want. Let it cook for some time.
  12. Add salt to taste and lastly add garam masala when the dish is almost ready.
  13. Masala bhindi is now ready to serve. Enjoy with fulka, naan or any bread you like.

Tuesday, 14 April 2020

Cauliflower Stalk - Kofte Recipe - फूलगोभी की डंठल के कोफ्ते

समय परिवर्तन क्या होता है वह इस लॉकडाउन ने अच्छे से हर प्राणी को सिखा दिया, समय का क्या है चलता रहेगा सिखाता रहेगा |  इस वक्त को हम कैसे जीते है ये हमारी  ही  सोच पर निर्भर करता है |

हां ये सत्य है, आजकल घर से निकलना एक दम बंद है इसलिए जो भी खाने की सामग्री घर मे है उसी से कुछ बनाकर आनंद लेना है, मैने भी आज ऐसा ही किया | ये कहावत भी सत्य प्रतीत हुई आम के आम गुठलियों के दाम| आज मैने फूल गोभी की डंडी के कोफ्ते बनाऐ, जी आपने  ठीक ही पढ़ा, फूल गोभी की डंडी के कोफ्ते, जिसे हम आमतौर पर फ़ेंक देते हैं | इन कोफ्तों को खाते ही मेरा पूरा परिवार खुश हो गया, मेरा बेटा तो कोफ्ते के नाम से ही खुश हो जाता है|  लेकिन खाने पर और  खूब खोजबीन के बाद भी कोई घर में यह न बता पाया कि इतने स्वादिष्ट कोफ्ते बने किस चीज के हैं |

आप भी एक बार तो अवश्य ही बनाए आपको खुद विश्वास नही होगा कि फूलगोभी की डंठल / डंडी से भी इतना स्वादिष्ट आहार बनाया जा सकता है।  मेरा एक्सपेरिमेंट  तो  कामयाब हुआ, अब आप इस रेसिपी को ज़रूर आज़माएँ, कमैंट्स में ज़रूर बतलायें की कैसा बना |  

सामग्री -

  • फूल गोभी की डंडियां (दरदरी पिसी हुई) या बारीक पिसा पेस्ट
  • पिसी हुई प्याज 
  • अदरक, लहसुन व हरी मिर्च का पेस्ट
  • पिसा हुआ टमाटर 
  • हरा धनिया
  • बेसन
  • तेल 
  • सभी जरूरी मसाले जैसे जीरा, सूखा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक स्वादानुसार  



विधि -

सभी डंडियों को अच्छे से धोकर साफ कर ले, जो कोमल डंडियां है उन्हें वैसे ही ले ले और जो सख्त हैं, उनको चाकू से छीलकर बीच का कोमल भाग ले ले व साथ की हरी पत्तियाँ भी डालकर पीस लें| अब बड़े बर्तन में  निकाल कर अपने स्वाद के अनुसार नमक व हरी मिर्च, अदरक, लहसुन का पेस्ट डाल ले| अब इसमे आवश्यकता अनुसार बेसन व चुटकी भर सोड़ा  डालकर मिला लें  और गोल गोल आकार देकर मध्यम आंच पर तल लें | यह ध्यान रहे की इन कोफ्तो को  बनाने में पानी का इस्तेमाल नहीं करना है | 


 





ग्रेवी के लिए एक कढ़ाई मे दो चम्मच तेल गरम करे| फिर उसमे जीरा डाले और हल्का भुनने पर हरी मिर्च अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ा और भून ले | फिर प्याज का पेस्ट डाले और भून ले जब तक वह हल्का पीला हो जाये |  जैसे ही मसाला तेल छोडने लगे तो पिसा हुआ टमाटर डाले और कढ़ाई ढक कर हल्की आंच मे पकाए| आवश्यकता के अनुसार पानी डाले और पक जाने पर गरम मसाला डाले और गैस बंद कर दें |






 सर्व करते समय कोफ्ते कढ़ाई मे डाले और गरम कर ले ऊपर से क्रीम और/या  ग्रेट किया पनीर डाले और हरी मिर्च, कटा हरा धनियां से गार्निश करके खाएं |  



टिप्स - कोफ्तों को बिना ग्रेवी आप शाम की चाय के साथ, गरम गरम खट्टी चटनी या सोस से भी खा सकते हैं|  



यदि आप  लहसुन प्याज नही खाते है तो हींग और अदरक का पेस्ट अवश्य डाले| टमाटर ज्यादा खट्टे हो तो ग्रेवी मे आधी चम्मच चीनी डाल सकते हैं |

Saturday, 8 February 2020

How to make Bharwan Mirchi | Recipe from Amma Ki Rasoi - भरवा मिर्च

मिर्च का नाम सुनते ही मुंह मे स्वाद आने लगता है, भरवा मिर्च के तो कहने ही क्या हैं।  मिर्च तो आपने अवश्य खाई होगी लेकिन ये मिर्च जिस के बारे में मै बता रही हूँ वह तो मेरे लिए बहुत स्पेशल है, वह इसलिए कि आजकल सब्जी बाजार से हम कुछ ला नही सकते, वायरस के कारण सभी लोग घर मे बंद हैं, बस अपनी समझ से भरवा मिर्च बनाई और खाई, सच मजा आ गया। 


सामग्री:


  • पतली या मोटी मिर्च 
  • उबला हुआ आलू 
  • बारीक कटी हरी मिर्च 
  • एक कद्दू कस की हुई लहसुन
  • धनियां पाउडर 
  • हल्दी 
  • नमक 
  • मिर्च पाउडर 
  • बने/तैयार तेल वाले अचार का मसाला या तैयार अचार
  • सरसो का तेल 

विधि:

1) मिर्च को धोकर साफ कर ले और बीच से लम्बाई मे काटे। 

2) आलू को वारीक कद्दू कस कर ले, इसमे हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च और लहसुन व अचार का मसाला डालकर मिला अब आप मसाले को चखकर देखे कि नमक व खट्टा ठीक है या नही, चखने के बाद ही नमक डाले क्योंकि अचार मे नमक रहता है, थोड़ा थोड़ा मसाला ले कर मिर्च भर ले। 


How to make Bharwan Mirchi by Amma Ki Rasoi

How to make Bharwan Mirchi by Amma Ki Rasoi


3) कढ़ाई मे दो चम्मच सरसो का तेल गरम करे और भरी मिर्च को डाल दे, बनते समय मिर्चो को ढकना नही है और गैस हल्की रखनी है जब एक साइड से सिक जाए तो पलट कर दूसरी साइड भी सेक ले।


How to make Bharwan Mirchi by Amma Ki Rasoi

How to make Bharwan Mirchi - Mumbai Hindi Recipe Blog

4) बहुत ही कम तेल व कम समय मे बनकर तैयार हो जाती है, इसे आप रोटी, पराठा, चावल किसी के भी साथ खा सकते है। 


Recipes in Hindi - What to make Lunch





टिप्स - इसमे पानी का स्तेमाल नही है इसलिए जल्दी खराब नही होती ।  घर मे खटाई या नीबू नही है तो क्या हुआ अचार तो है, मैरे पास भी नीबू दो तीन ही थे और वह सब्जी के लिए रखने जरूरी थे इसलिए अचार डालकर बनाए।

Saturday, 7 December 2019

मेथी के गोटे - Methi Gote Recipe

ठंडी का मौसम आते ही बाजार मे हरी सब्जियों की बहार आ जाती है मन होता है रोज कुछ ऐसा बनाया जाए जिससे बच्चों को पौष्टिक खाने को मिले इसीलिए आज मैने बहुत ही स्वादिष्ट व पौष्टिक मेथी बेसन के गोटे बनाएं है सच बच्चों को इतने स्वाद के साथ गोटे खाते हुए देखकर मेरी आत्मा संतुष्ट हो गई एक बार अवश्य बनाएं और स्वयं आत्मसंतुष्टि का आनंद ले |

सामग्री - 

  • एक कटोरी बेसन 
  • 1/2 कटोरी कटा हरा धनियां 
  • दो कटोरी मेथी की कटी पत्तियाँ 
  • 1/2 टी स्पून अजवायन 
  • एक टी स्पून मोटा कुटाई धनियां दाना  
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • थोड़ी सी हल्दी 
  • 1/4 टी स्पून सोडा 
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • आधा टी स्पून चीनी 
  • एक चम्मच कद्दूकस किया अदरक 
  • स्वाद के अनुसार कटी हरी मिर्च 
  • नीबू 
  • तेल 
विधि - 
बेसन छानकर बडे़ बर्तन मे कर ले | अब इसमें थोड़ा थोड़ा करके मेथी डाले और मिलाए | हरा धनियां व सभी मसाले डाल दे | नमक चीनी व हरी मिर्च व अदरक भी डाल दे |


थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर गाढा घोल बना ले | अब पाचं मिनट के लिए ढक कर रख दे | इससे मेथी की पत्तियाँ नरम हो जाऐगी और मसालों का
स्वाद पत्तियो मे आ जाएगा | 


कढ़ाई मे जब तेल गरम होने लगे तब घोल मे सोडा व आधे नीबू का रस डाल कर हल्के हाथ से मिलाए | अपनी इच्छा अनुसार छोटे या बडे़ आकार के कढ़ाई मे डालकर तल ले | 



गोटे खाने के लिए तैयार है | आप इसे खट्टी तीखी धनिये की चटनी या सासँ से खा सकते है | 



टिप्स - तेल अच्छा गरम होने पर गैस को कम कर दे गोटे को हमेशा हल्की या मध्यम आंच पर तले नही तो कच्चे रह जाएंगे |

Saturday, 20 July 2019

Karonde ki Sabji - Recipe - करोंदे की सब्जी

करोंदा (Carissa Carandas) एक ऐसी सब्जी जो हर जगह नही मिलता पूरे साल मे यह बरसात के मौसम मे उत्तर भारत मे अधिक मिलता है। हम जब से शादी के बाद घर से दूर चले आए तब से बचपन मे खाई ये सब्जियां तो सपना ही हो गई, लेकिन अबकी बार मेरी बेटी ओफिस के काम से दिल्ली गई हुई थी तो वह वहाँ से करोंदे लेकर आई मेरा मन खुश हो गया और मैने आज ही सब्जी बनाई और खाई सच मजा आ गया। यदि आप भी ये स्वाद लेना चाहते है तो चलिए बनाते है करोंदे की बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी।

सामग्री -
  • 250  ग्राम करोंदे
  • 80 ग्राम मेथी दाना
  • 7 हरी मिर्च कटी हुई
  • 3 टी स्पून सरसों (राई) का तेल या जो आप खाने मे पसंद करते है
  • चुटकी भर हींग
  • 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 3 टी स्पून धनिया पाउडर
  • स्वाद के अनुसार नमक

विधी -
1) करोंदो को अच्छे से धोकर साफ कर ले। अब इन्हें लम्बाई मे काटकर दो हिस्सो मे कर ले। करोंदे के अन्दर के बीज को निकाल दे। 

2) हरी मिर्च को काट ले।

3) मेथी दानो को कुकर मे एक कटोरी पानी डालकर उबाल ले याद रहे कि स्टीम बनते ही गैस सिम कर दे एक भी सीटी नही लेना है तीन मिंट तक सिम पर पकाए तीन मिंट बाद गैस बंद कर दे। यदि इसमे पानी ज्यादा लगे तो छान दे नही है तो रहने दे दो चम्मच तक पानी इसमे चलेगा।  

4) कढ़ाई मे तेल गरम करे

5) हींग डाले फिर धनिया, हल्दी डाले नमक डालकर  हल्का भून ले।



 6) कटी हरी मिर्च, कटे करोंदे व उबला मेथी दाना डालकर चलाए।


7) अब इसे ढककर हल्की आंच पर तीन से चार मिंट तक पकाए, बीच मे एक दो बार अवश्य चला दे। 

बस हो गई करोंदे की सब्जी तैयार।  


नोट - कभी भी मेथी इतना ज्यादा न उबाले कि उसके दाने फट जाए लेकिन गल जरूर जाए, दाने फटने पर कडवाहट आती है। घबराए नही ये सब्जी जरा भी कडवी नही बनती जब कि इतनी मेथी होती है सच बताए ये करोंदे के खट्टे होने के कारण इसका स्वाद और बढ जाता है एक बार अवश्य बनाए और चावल, रोटी, पराठा किसी के भी साथ खाए सच मजा आ जाएगा।

Saturday, 16 March 2019

Homemade Paneer Naan Recipe - पनीर नान

पनीर नान नाम सुनते ही बच्चों को भूख लगने लगती है | अब रोज रोज बाहर से खाना मगाना भी ठीक नही, बच्चो के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखना पड़ता है क्यो न आप स्वयं घर मे बनाऐ सच बहुत जल्दी व शुद्ध चीज घर पर ही बना सकते है ज्यादा सामान भी नही चाहिए तो चलिए बनाते है पनीर नान |



सामग्री -
  • 500  ग्राम मैदा 
  • 200  ग्राम पनीर 
  • 100  ग्राम दही या छाछ 
  • 1 टी स्पून नमक 
  • 1/2  टी स्पून पिसी चीनी 
  • 1/2  कटोरी बारी कटा हरा धनिया 
  • 1/2  टी स्पून तेल 
  • आवश्यकता अनुसार मक्खन




विधि -
1) रोटी बनाने के लिए मैदा को छान ले |
2) अब इसमे आधा टी स्पून नमक व आधा टी स्पून चीनी मिला कर दही के साथ आटा बाधा ले और पांच घंटे के लिए इसे ढककर किसी गरम स्थान पर रख दे इससे आटे में खमीर उठ जाएगा, पांच घंटे बाद आटे को मसल कर चिकना कर ले यदि हाथ मे चिपके तो |




 3) थोड़ा सा तेल हाथ पर लगा कर डो तैयार कर ले |


4) पनीर कद्दूकस कर ले इसमें दो चुटकी नमक व बारीक कटा धनिया मिला |




5) तैयार किए डो से लोईया बनाकर थोडा बेल ले अब इसमे पनीर के मसाले को भरकर हल्के हाथ से बीच से  नान को बेलते हुए कोने बेलना शुरू करे पूरा बिल जाने पर नान के उपर हल्का सा पानी लगा दे |






6) अब नान को हाथ मे लेकर पानी लगी साइड को गरम किए तवे पर डाले इससे नान तवे पर चिपक जाएगी तवे वाले भाग के सिकने पर तवे को गैस पर उल्टा करके नान के उपर वाले भाग को सेक ले |






पनीर नान तैयार है इसे आप मक्खन लगा कर पनीर की सब्जी, मिक्स वेजीटेबल किसी के भी साथ खा व खिला सकते है |



टिप्स - मैने घर मे ही पनीर निकाला है इसलिए नान के डो मे मैने पनीर के पानी का भी इस्तेमाल किया है और घर के बने सफेद मक्खन का,आप कभी भी पनीर के पानी को फेके नही ये छाछ, आटे का डो तैयार करने किसी मे भी काम आ सकता है |

Keep cooking,
Amma Ki Rasoi