Adsense

Showing posts with label Streetfood. Show all posts
Showing posts with label Streetfood. Show all posts

Saturday, 7 December 2019

मेथी के गोटे - Methi Gote Recipe

ठंडी का मौसम आते ही बाजार मे हरी सब्जियों की बहार आ जाती है मन होता है रोज कुछ ऐसा बनाया जाए जिससे बच्चों को पौष्टिक खाने को मिले इसीलिए आज मैने बहुत ही स्वादिष्ट व पौष्टिक मेथी बेसन के गोटे बनाएं है सच बच्चों को इतने स्वाद के साथ गोटे खाते हुए देखकर मेरी आत्मा संतुष्ट हो गई एक बार अवश्य बनाएं और स्वयं आत्मसंतुष्टि का आनंद ले |

सामग्री - 

  • एक कटोरी बेसन 
  • 1/2 कटोरी कटा हरा धनियां 
  • दो कटोरी मेथी की कटी पत्तियाँ 
  • 1/2 टी स्पून अजवायन 
  • एक टी स्पून मोटा कुटाई धनियां दाना  
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • थोड़ी सी हल्दी 
  • 1/4 टी स्पून सोडा 
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • आधा टी स्पून चीनी 
  • एक चम्मच कद्दूकस किया अदरक 
  • स्वाद के अनुसार कटी हरी मिर्च 
  • नीबू 
  • तेल 
विधि - 
बेसन छानकर बडे़ बर्तन मे कर ले | अब इसमें थोड़ा थोड़ा करके मेथी डाले और मिलाए | हरा धनियां व सभी मसाले डाल दे | नमक चीनी व हरी मिर्च व अदरक भी डाल दे |


थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर गाढा घोल बना ले | अब पाचं मिनट के लिए ढक कर रख दे | इससे मेथी की पत्तियाँ नरम हो जाऐगी और मसालों का
स्वाद पत्तियो मे आ जाएगा | 


कढ़ाई मे जब तेल गरम होने लगे तब घोल मे सोडा व आधे नीबू का रस डाल कर हल्के हाथ से मिलाए | अपनी इच्छा अनुसार छोटे या बडे़ आकार के कढ़ाई मे डालकर तल ले | 



गोटे खाने के लिए तैयार है | आप इसे खट्टी तीखी धनिये की चटनी या सासँ से खा सकते है | 



टिप्स - तेल अच्छा गरम होने पर गैस को कम कर दे गोटे को हमेशा हल्की या मध्यम आंच पर तले नही तो कच्चे रह जाएंगे |

Wednesday, 16 January 2019

Matar Aloo Tikki - हरी मटर आलू टिक्की

सर्दियों के शुरू होते ही बाजा़र में हरी सब्जि़यों की बहार छा जाती है चाहे आप पराठा सब्जी़ खाएं या सब्जी़ के भरे पराठे या चाट बनाकर खाएं, सभी का स्वाद एक से बढ़कर एक है।

कुछ चीजे़ घर मे सबके साथ मिलकर बनाने का आनंद ही अलग है, आज सोचा कि कुछ हटकर बनाए इस लिए हमने टिक्की बनाने का फैसला किया और सोचना क्या था बस फटाफट बनानी शुरू कर दी और सच ये बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती हैं। बच्चों ने मटर छीली, हमने आलू उबलने के लिए रख दिए और हरी मिर्च, अदरक, धनिया काट कर ऱख लिया, बस शुरू हो गया टिक्की बनाने का कार्यक्रम।

सामग्री -
  • एक किलो आलू 
  • एक किलो हरी मटर के दाने 
  • दो टेबल स्पून बारीक कटी हरी मिर्च 
  • एक टेबल स्पून कद्दू कस किया अदरक 
  • एक टेबल स्पून बारीक कटा अदरक 
  • एक कटोरी बारीक कटा हरा धनिया 
  • एक नीबू 
  • आधा लीटर कडक जमा दही 
  • बगैर नमक के फीके वाले बारीक बैसन के सेव 
  • धनिया की खट्टी तीखी चटनी 
  • इमली गुड़ की मीठी सौठ 
  • स्वाद के अनुसार नमक 
  • काला नमक 
  • भुना जीरा 
  • पिसी काली मिर्च का पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • पांच टेबल स्पून अरारोट पाउडर 
  • शुद्ध घी या कोई भी रिफाइंड 
  • पांच चम्मच सरसो का तेल 




विधि -
1) आलूओ को उबाल कर कद्दू कस कर ले 



2) अब एक बड़ी कढ़ाई गैस पर रखे और चार पांच चम्मच सरसों का तेल डालकर गरम करे। इसमें थोड़ी हींग, जीरा, सूखा धनिया पाउडर डालकर भून ले। भुन जाने पर मटर के दाने डालकर भूने, इसमे नमक छोड़कर कटी हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, कटा हरी धनिया, एक चम्मच नीबू का रस डालकर मिला ले, भुन जाने के बाद थोड़ा ठंडा होने दें और फिर स्वाद के अनुसार नमक मिलाए।






3) मटर के दानो को हल्का उबाल ले और थोड़ा मीस ले, ज़्यादा नही मीसना है मटर के दाने हलके साबुत भी रहेंगे। 



4) कद्दूकस किए आलू मे पांच टेबल स्पून अरारोट पाउडर, एक चम्मच नमक डालकर मिला ले और छोटे छोटे (रोटी जितने बडे़) गोले बना कर रख ले।

5) हाथ पर एक आलू का रोल लेकर हथेली पर फेला ले और इस पर दो चम्मच हरी मटर के तैयार मसाले को रखकर फैलाए, आलू से ही ढक कर गोला बना ले, हाथ से हल्का दबाते हुए तवे पर शुद्ध घी डालकर सेके।






6) कड़क सिक जाने पर प्लेट में निकाले, उसपर खट्टी मीठी चटनी दही बेसन के सेव, हरी घनिया, मिर्च, अदरक भुना जीरा डाले और घर की बनी टिक्की का आनंद ले।


टिप्स: दही नही है तो नीबू डालकर भी बना सकते है, ये भी बहुत स्वादिष्ट लगती है। आप अपने स्वाद के अनुसार नमक मिर्च कम ज्यादा कर सकते हैं। जब भी खाए सब साथ मे खाए इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

Tuesday, 22 May 2018

Pani Puri - Pudhina Mango Water Recipe - कच्चा आम पुदीने का पानी

गर्मी का मौसम आते ही आम की बहार शुरू हो जाती है। कच्चा आम हो या पका मीठा, आम सभी को बहुत अच्छा लगता है। इसी समय बच्चों के स्कूल भी बन्द हो जाते है और बच्चों के घर मे रहने का मतलब है पूरा दिन कुछ न कुछ खाने को चाहिए इसलिए घर का बना शुद्ध और पौष्टिक खाना ही अच्छा है जिसे आप बच्चों के स्वाद के अनुसार बना सकते है।

आज मैं आपको बताऊंगी कैसे बनाएँ बच्चों की फेवरेट पानी पुरी 



इन छुट्टियों मे एक बार अवश्य बनाएँ और बच्चों को पानी पुरी के चटकारे लेने दें।

सामग्री -
  • एक लीटर सादा या ठंडा पानी 
  • एक कच्चा (खट्टा) आम 
  • एक टी स्पून पानी पूरी मसाला 
  • एक टेबल स्पून भुना हुआ जीरा व हींग 
  • काला नमक 
  • 1/4 टी स्पून काली मिर्च पाउडर
  • सादा नमक (रोज खाया जाने वाला नमक ) 
  • 15 से 20 पुदीने की हरी पत्ती 
  • दो से तीन हरी मिर्च 
  • आधा कटोरी हरा धनिया

विधि -
1. हरा धनिया, पुदीना और हरी मिर्च को अच्छे से धो ले और आम को धोकर काट ले, जीरा व हींग को भूनकर कर पीस ले।

2. इन सबको मिक्सी जार मे डालकर, एक कटोरी पानी मिलाकर पीस ले।

3. इसमें नमक पहले थोड़ा ही डालें बाद मे स्वाद के अनुसार बढ़ा सकते है।

4. पीसने के बाद मिक्सचर को बड़े बर्तन मे छान ले।

5. जो मसाला छलनी मे रह गया है उसको फिर जार मे डालकर थोड़े पानी के साथ पीस ले और छान ले

6. इस तरह एक लीटर पानी मे से पानी लेते जाए और मसाले को पीसे। बाद मे जो मसाला नही पिसे उसको फेंके नही अलग रख ले।

7. पानी को चख कर देखें जो चीज कम लगे उसे आप अपने स्वाद के अनुसार डाल सकते है।


पूरी मे भरने के लिए सूखी मटर को थोड़े से पानी मे हल्का नमक व चुटकी भर सोडा डालकर उबाल ले,उबल जाने पर अलग बर्तन मे निकाल ले और हाथ से थोड़ा मीस ले अब इसमें थोड़ा सा नमक भुना जीरा व आधा नींबू का रस मिला दे पानी पूरी मे भरने के लिए मटर तैयार है



टिप्स
इसे आप पानी पूरी की तरह, शाम को ठंडे पैय की तरह अथवा पेट मे अपच होने पर ले सकते है। बचे मसाले को सब्जी बनाने मे , खट्टी चटनी बनाने मे अथवा मसालेदार बेसन का पराठा बनाने मे इस्तेमाल कर सकते है।