Adsense

Showing posts with label Snacks. Show all posts
Showing posts with label Snacks. Show all posts

Sunday, 7 July 2019

#MonsoonSpecial - Veg Suji Roll Recipe - वेज सूजी रोल

स्कूल का खुलना या मौसम का बदलना, छुट्टी मे पूरे परिवार का साथ या बच्चों का कुछ नया खाने की पुकार; कारण या मौका कोई भी हो, अच्छे और नए के साथ साथ खाना पोष्टिक भी हो,  मज़ा आ जाता है।
माँ तो शायद इसी लिए ईश्वर ने बनाई है कि वह सबका पूरा ध्यान रख सके। आज भी कुछ ऐसा ही हुआ, बेटी को ऑफिस के लिए टिफिन दिया और वह ओफिस के लिए निकल गई। पर बारिश खूब हो रही थी, पिछले दो दिन से बराबर पानी बरस रहा था। बेटी स्टेशन पहुँची ही थी कि पता चला ट्रेन ही नही चल रही थी, बेटी वापस आ गई। बस फिर क्या था इस मौसम को मैंने हाथ से न जाने दिया और बना दिया गरम गरम नाश्ता।
अबकी बारिश मे या ठंडी में आप भी अवश्य ही इसका आनंद लीजियेगा।



सामग्री -
  • 250 ग्राम  बारीक सूजी
  • 100 ग्राम गाजर
  • 100 ग्राम शिमला मिर्च
  • 100 ग्राम प्याज
  • 5 हरी मिर्च बारीक कटी
  • एक टेबल स्पून बारीक कटा अदरक
  • 200 ग्राम पनीर
  • शुद्ध घी
  • रिफाइंड
  • नमक
  • लाल मिर्च पाउडर
  • अजवायन
  • गरम मसाला




विधि -
1) सभी सब्जियों को धोकर अलग अलग कद्दूकस कर ले या चोपर में चोप कर ले (मैं पिछले दो माह से सनफ्लेम का चोपर इस्तेमाल कर रही हूं, और यह बहुत ही बढ़िया साबित हुआ है) बारीक नही करना है।

2) अब प्याज व शिमला मिर्च को हाथो से दबाएं और सारा पानी निचोड़ दे क्योंकि ये दोनों ही कद्दू कस के बाद थोड़ा पानी छोड़ते है।

3) अब कढ़ाई मे चार चम्मच शुद्ध घी डालकर गरम करे।  फिर गरम घी मे आधा टेबल स्पून अजवायन डालकर भून ले, इसी मे तीन चम्मच सूखा धनिया पाउडर, एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाले और भून ले, भुन जाने पर गाजर डालकर थोड़ा भूनते हुए पकाए क्योंकि गाजर देर से पकती है।




4) थोड़ा पकने पर शिमला मिर्च डालें और अच्छे से मसाले के साथ भून ले। सबसे बाद मे प्याज़ डाले, थोड़ा सा भुनते ही गैस बंद कर दे और दूसरे बर्तन मे निकाल ले। ठंडा हो जाने पर पनीर, नमक, गरम मसाला, चाट मसाला डालकर हल्के हाथ से मिलाए।


 
 

5) सूजी भूनने के लिए एक कढ़ाई मे चार चम्मच शुद्ध घी गरम करे इसमे आधा टी स्पून अजवायन डालकर भून ले और फिर इसमे सूजी डालकर हल्का भून ले। स्वाद के अनुसार नमक डाले।


6) इसी सूजी मे सूजी से दुगना पानी डालकर चलाए (मैंने पनीर का पानी इस्तेमाल किया था) और गाढ़ा होने तक पकाए। फिर दूसरे बर्तन मे निकालकर ठंडा कर ले और दस मिनट के लिए ढक कर रख दे। ठंडा होने पर हाथ से मसलते हुए आटे की तरह अच्छा डॉ तैयार करे ज्यादा सख्त नही करना है।

 

 

7) अब हथेली पर तेल लगाकर छोटी पूरी की तरह बेला ले और इसपर तैयार मसाले की दो चम्मच मसाला रखकर आराम से बंद करते हुए रोल बनाए।


8) कढ़ाई मे रिफाइंड गरम करे और इन रोलों को कड़क तल ले (हल्का भूरा रंग आने तक,  हल्का कुरकुरा)। बस तैयार।


अब आप सभी को इसके स्वाद का आनंद लेना है खट्टी तीखी धनिया की चटनी व सॉस के साथ।



टिप्स - हम पनीर घर पर ही बनाते हैं, और इसके पानी को कभी नही फेकते। इसी लिए हमने सूजी मे सादा पानी न डालकर पनीर के पानी का सदुपयोग किया।

Saturday, 2 March 2019

Easy to make Namkeen at Home - झटपट नमकीन

नमकीन हर किसी को पसंद होती है लेकिन तेल की अधिकता के कारण सोच सोच कर खाना पड़ता है 
बाजार से लाऐ है तो तेल वाली होगी, कम खाओ नुकसान करेगी पता नही कैसा तेल होगा, और घर मे बनाओ तो बहुत समय लगता है। लेकिन मैंने झटपट नमकीन बनाई, आप भी बनाऐ और त्योहारों की रौनक बढाएं।


सामग्री -
  • सौ ग्राम मूंगफली (कच्ची)
  • ढाई सौ ग्राम पोहा (थोड़ा मोटे वाला)
  • सौ ग्राम भुने चने
  • दो सौ ग्राम नमक
  • एक चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • आधी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच राई
  • पांच से छ: चम्मच शुद्ध घी
  • दस से बारह करी पत्ते ताजे या सूखे कोई भी चलेगा



विधि -
  1. नमक को कढ़ाई मे डालकर ढक दे जब खूब गरम हो जाए तो ढक्कन हटाकर दो मुट्ठी पोहा डालकर भून ले।
  2. गैस को फुल रखे और जब पोहा फूलने व भुनने लगे तो गैस हल्की करके थोडा़ भूने, फिर एक बडे़ बर्तन मे छन्नी रखकर छान ले। इससे पोहा छन्नी मे रह जाएगा और नमक थाली मे आ जाएगा।
  3. अब आप इसी नमक को कढ़ाई मे फिरसे डालकर बचा पोहा भी भून ले और फिर मूगफली को भी ऐसे ही भूनें।
  4. भुने चनो को भी सादा ही हल्का भून ले और उसे भी अलग थाली मे निकाल लें।
  5. अब खाली कढ़ाई को गैस पर गरम करे, उसमे पाँच चम्मच शुद्ध घी डालकर गरम होने दें, इसमे अब राई दाना, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर व करी पत्ते को हाथ से चूरा करके डाले और हल्का सा भून ले।  फिर इसमे भुना पोहा, मूंगफली, चने डालकर अच्छे से मिलाए बस झटपट नमकीन तैयार है।

टिप्स -
  1. जो नमक आपने भूनने के लिए इस्तेमाल किया है उसे फेके नहीं आगे भी बार बार भूनने मे इस्तेमाल कर सकते है,  फिर किसी बन्द (air tight) डब्बे में रख ले।
  2. नमकीन तैयार हो जाने पर इसमे नमक नही मिलाना है क्योंकि नमक मे भूनने के कारण ये हलके नमक वाली हो जाती है।
  3. चाहे तो पानी पूरी का मसाला मिला सकते है और तीखा भी अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते है।
  4. इस नमकीन को बनाए और बिना किसी टेंशन के जी भर कर खाए।

Wednesday, 16 January 2019

Matar Aloo Tikki - हरी मटर आलू टिक्की

सर्दियों के शुरू होते ही बाजा़र में हरी सब्जि़यों की बहार छा जाती है चाहे आप पराठा सब्जी़ खाएं या सब्जी़ के भरे पराठे या चाट बनाकर खाएं, सभी का स्वाद एक से बढ़कर एक है।

कुछ चीजे़ घर मे सबके साथ मिलकर बनाने का आनंद ही अलग है, आज सोचा कि कुछ हटकर बनाए इस लिए हमने टिक्की बनाने का फैसला किया और सोचना क्या था बस फटाफट बनानी शुरू कर दी और सच ये बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती हैं। बच्चों ने मटर छीली, हमने आलू उबलने के लिए रख दिए और हरी मिर्च, अदरक, धनिया काट कर ऱख लिया, बस शुरू हो गया टिक्की बनाने का कार्यक्रम।

सामग्री -
  • एक किलो आलू 
  • एक किलो हरी मटर के दाने 
  • दो टेबल स्पून बारीक कटी हरी मिर्च 
  • एक टेबल स्पून कद्दू कस किया अदरक 
  • एक टेबल स्पून बारीक कटा अदरक 
  • एक कटोरी बारीक कटा हरा धनिया 
  • एक नीबू 
  • आधा लीटर कडक जमा दही 
  • बगैर नमक के फीके वाले बारीक बैसन के सेव 
  • धनिया की खट्टी तीखी चटनी 
  • इमली गुड़ की मीठी सौठ 
  • स्वाद के अनुसार नमक 
  • काला नमक 
  • भुना जीरा 
  • पिसी काली मिर्च का पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • पांच टेबल स्पून अरारोट पाउडर 
  • शुद्ध घी या कोई भी रिफाइंड 
  • पांच चम्मच सरसो का तेल 




विधि -
1) आलूओ को उबाल कर कद्दू कस कर ले 



2) अब एक बड़ी कढ़ाई गैस पर रखे और चार पांच चम्मच सरसों का तेल डालकर गरम करे। इसमें थोड़ी हींग, जीरा, सूखा धनिया पाउडर डालकर भून ले। भुन जाने पर मटर के दाने डालकर भूने, इसमे नमक छोड़कर कटी हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, कटा हरी धनिया, एक चम्मच नीबू का रस डालकर मिला ले, भुन जाने के बाद थोड़ा ठंडा होने दें और फिर स्वाद के अनुसार नमक मिलाए।






3) मटर के दानो को हल्का उबाल ले और थोड़ा मीस ले, ज़्यादा नही मीसना है मटर के दाने हलके साबुत भी रहेंगे। 



4) कद्दूकस किए आलू मे पांच टेबल स्पून अरारोट पाउडर, एक चम्मच नमक डालकर मिला ले और छोटे छोटे (रोटी जितने बडे़) गोले बना कर रख ले।

5) हाथ पर एक आलू का रोल लेकर हथेली पर फेला ले और इस पर दो चम्मच हरी मटर के तैयार मसाले को रखकर फैलाए, आलू से ही ढक कर गोला बना ले, हाथ से हल्का दबाते हुए तवे पर शुद्ध घी डालकर सेके।






6) कड़क सिक जाने पर प्लेट में निकाले, उसपर खट्टी मीठी चटनी दही बेसन के सेव, हरी घनिया, मिर्च, अदरक भुना जीरा डाले और घर की बनी टिक्की का आनंद ले।


टिप्स: दही नही है तो नीबू डालकर भी बना सकते है, ये भी बहुत स्वादिष्ट लगती है। आप अपने स्वाद के अनुसार नमक मिर्च कम ज्यादा कर सकते हैं। जब भी खाए सब साथ मे खाए इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

Sunday, 15 July 2018

Healthy Snacking: Chipmonk Quinoa Puff (चिपमोंक किनवा पफ)

हमारे परिवार में सभी लोगो को तीखा - मीठा खाना बहुत पसंद है और  बच्चों की छुट्टी हो तब तो और सोचना पड़ता है कि क्या चटपटा बनाऊं। घूम फिर कर दिमाग की सुई वहीं अटक जाती है कि जाओ बाजार से समोसा ले आओ या कचोड़ी आदि।बच्चों को लेकिन चटपटे  खाने के साथ पोषण भी मिल जाए तो बात ही क्या। 

आपने यह देखा होगा कि मैं अपने ब्लॉग पर हमेशा पौष्टिक भोजन के विशय में लिखती हूँ और शायद इसी बात को ध्यान मे रखते हुए चिपमोंक (chipmonk) नेे मुझे पोषण युक्त अपने तीन नए quinoa puff के फ्लेवर भेजे। 
चिपमोंक किससे बना है यह पढ़कर मुझे बहुत अच्छा लगा और जब हमने यह खाया तो इसने हम सभी का मन मोह लिया।



सबसे बड़ी बात तो यह है कि ये गेहूँ के दलिएे व मकई के दानो से बना है और जैसा मैंने पढ़ा यह तला हुआ नही है और है फाइबर युक्त। मुझे यह तीन फ्लेवर आए:

ट्रेडिशनल स्पाइसेस (Traditional Spices): यह फ्लेवर, वाह! सबसे तीखा और नमकीन से अलग ही स्वाद का है। हम सभी ने इसे बहुत पसंद किया।

रोस्टेड फ्रेंच चीज़ (Roasted French Cheese): आजकल बच्चों को हर चीज़ में चीज़ चाहिए, और इस पैकेट के खुलते ही मेरे बच्चों ने इसे हमे बस चखने के लिए देकर पूरा खतम कर दिया। इसे देखकर  तो मानो मेरे बच्चों की लाट्री लग गई।

सन ड्राइड हर्ब्स एंड टोमेटो (Sun dried Herbs & Tomato): इसका स्वाद लगा कुछ हटकर और कुछ अपना सा। 


हल्की मिठास वाले सन ड्राइड हर्ब्स एंड टोमेटो फ्लेवर  के साथ चिपमोंक ने हमारी स्वाद-रूपी  यात्रा को पूरा किया और हमारे परिवार की  बारिश वाली आउटिंग को और भी मस्ती भरा बना दिया। घर पर शाम की चाय हो या परिवार के साथ सैर, चिपमोंक ट्राई करना न भूलें।

Chipmonk Quinoa Puff Amazon से खरीदे!