Adsense

Showing posts with label Indian Spices. Show all posts
Showing posts with label Indian Spices. Show all posts

Tuesday, 14 April 2020

Cauliflower Stalk - Kofte Recipe - फूलगोभी की डंठल के कोफ्ते

समय परिवर्तन क्या होता है वह इस लॉकडाउन ने अच्छे से हर प्राणी को सिखा दिया, समय का क्या है चलता रहेगा सिखाता रहेगा |  इस वक्त को हम कैसे जीते है ये हमारी  ही  सोच पर निर्भर करता है |

हां ये सत्य है, आजकल घर से निकलना एक दम बंद है इसलिए जो भी खाने की सामग्री घर मे है उसी से कुछ बनाकर आनंद लेना है, मैने भी आज ऐसा ही किया | ये कहावत भी सत्य प्रतीत हुई आम के आम गुठलियों के दाम| आज मैने फूल गोभी की डंडी के कोफ्ते बनाऐ, जी आपने  ठीक ही पढ़ा, फूल गोभी की डंडी के कोफ्ते, जिसे हम आमतौर पर फ़ेंक देते हैं | इन कोफ्तों को खाते ही मेरा पूरा परिवार खुश हो गया, मेरा बेटा तो कोफ्ते के नाम से ही खुश हो जाता है|  लेकिन खाने पर और  खूब खोजबीन के बाद भी कोई घर में यह न बता पाया कि इतने स्वादिष्ट कोफ्ते बने किस चीज के हैं |

आप भी एक बार तो अवश्य ही बनाए आपको खुद विश्वास नही होगा कि फूलगोभी की डंठल / डंडी से भी इतना स्वादिष्ट आहार बनाया जा सकता है।  मेरा एक्सपेरिमेंट  तो  कामयाब हुआ, अब आप इस रेसिपी को ज़रूर आज़माएँ, कमैंट्स में ज़रूर बतलायें की कैसा बना |  

सामग्री -

  • फूल गोभी की डंडियां (दरदरी पिसी हुई) या बारीक पिसा पेस्ट
  • पिसी हुई प्याज 
  • अदरक, लहसुन व हरी मिर्च का पेस्ट
  • पिसा हुआ टमाटर 
  • हरा धनिया
  • बेसन
  • तेल 
  • सभी जरूरी मसाले जैसे जीरा, सूखा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक स्वादानुसार  



विधि -

सभी डंडियों को अच्छे से धोकर साफ कर ले, जो कोमल डंडियां है उन्हें वैसे ही ले ले और जो सख्त हैं, उनको चाकू से छीलकर बीच का कोमल भाग ले ले व साथ की हरी पत्तियाँ भी डालकर पीस लें| अब बड़े बर्तन में  निकाल कर अपने स्वाद के अनुसार नमक व हरी मिर्च, अदरक, लहसुन का पेस्ट डाल ले| अब इसमे आवश्यकता अनुसार बेसन व चुटकी भर सोड़ा  डालकर मिला लें  और गोल गोल आकार देकर मध्यम आंच पर तल लें | यह ध्यान रहे की इन कोफ्तो को  बनाने में पानी का इस्तेमाल नहीं करना है | 


 





ग्रेवी के लिए एक कढ़ाई मे दो चम्मच तेल गरम करे| फिर उसमे जीरा डाले और हल्का भुनने पर हरी मिर्च अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ा और भून ले | फिर प्याज का पेस्ट डाले और भून ले जब तक वह हल्का पीला हो जाये |  जैसे ही मसाला तेल छोडने लगे तो पिसा हुआ टमाटर डाले और कढ़ाई ढक कर हल्की आंच मे पकाए| आवश्यकता के अनुसार पानी डाले और पक जाने पर गरम मसाला डाले और गैस बंद कर दें |






 सर्व करते समय कोफ्ते कढ़ाई मे डाले और गरम कर ले ऊपर से क्रीम और/या  ग्रेट किया पनीर डाले और हरी मिर्च, कटा हरा धनियां से गार्निश करके खाएं |  



टिप्स - कोफ्तों को बिना ग्रेवी आप शाम की चाय के साथ, गरम गरम खट्टी चटनी या सोस से भी खा सकते हैं|  



यदि आप  लहसुन प्याज नही खाते है तो हींग और अदरक का पेस्ट अवश्य डालेटमाटर ज्यादा खट्टे हो तो ग्रेवी मे आधी चम्मच चीनी डाल सकते हैं |

Saturday, 8 February 2020

How to make Bharwan Mirchi | Recipe from Amma Ki Rasoi - भरवा मिर्च

मिर्च का नाम सुनते ही मुंह मे स्वाद आने लगता है, भरवा मिर्च के तो कहने ही क्या हैं।  मिर्च तो आपने अवश्य खाई होगी लेकिन ये मिर्च जिस के बारे में मै बता रही हूँ वह तो मेरे लिए बहुत स्पेशल है, वह इसलिए कि आजकल सब्जी बाजार से हम कुछ ला नही सकते, वायरस के कारण सभी लोग घर मे बंद हैं, बस अपनी समझ से भरवा मिर्च बनाई और खाई, सच मजा आ गया। 


सामग्री:


  • पतली या मोटी मिर्च 
  • उबला हुआ आलू 
  • बारीक कटी हरी मिर्च 
  • एक कद्दू कस की हुई लहसुन
  • धनियां पाउडर 
  • हल्दी 
  • नमक 
  • मिर्च पाउडर 
  • बने/तैयार तेल वाले अचार का मसाला या तैयार अचार
  • सरसो का तेल 

विधि:

1) मिर्च को धोकर साफ कर ले और बीच से लम्बाई मे काटे। 

2) आलू को वारीक कद्दू कस कर ले, इसमे हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च और लहसुन व अचार का मसाला डालकर मिला अब आप मसाले को चखकर देखे कि नमक व खट्टा ठीक है या नही, चखने के बाद ही नमक डाले क्योंकि अचार मे नमक रहता है, थोड़ा थोड़ा मसाला ले कर मिर्च भर ले। 


How to make Bharwan Mirchi by Amma Ki Rasoi

How to make Bharwan Mirchi by Amma Ki Rasoi


3) कढ़ाई मे दो चम्मच सरसो का तेल गरम करे और भरी मिर्च को डाल दे, बनते समय मिर्चो को ढकना नही है और गैस हल्की रखनी है जब एक साइड से सिक जाए तो पलट कर दूसरी साइड भी सेक ले।


How to make Bharwan Mirchi by Amma Ki Rasoi

How to make Bharwan Mirchi - Mumbai Hindi Recipe Blog

4) बहुत ही कम तेल व कम समय मे बनकर तैयार हो जाती है, इसे आप रोटी, पराठा, चावल किसी के भी साथ खा सकते है। 


Recipes in Hindi - What to make Lunch





टिप्स - इसमे पानी का स्तेमाल नही है इसलिए जल्दी खराब नही होती ।  घर मे खटाई या नीबू नही है तो क्या हुआ अचार तो है, मैरे पास भी नीबू दो तीन ही थे और वह सब्जी के लिए रखने जरूरी थे इसलिए अचार डालकर बनाए।

Saturday, 23 March 2019

Meethe Tamatar for Lunch - Recipe - टमाटर की मीठी सब्जी

अब तो सब्जियां पूरा साल मिलती है लेकिन सब्जी को सीजन के हिसाब से खाया जाए तो उसका स्वाद अलग ही होता है वैसे टमाटर तो ठंडी के मौसम मे बहुत आता है| यदि आपका मन कुछ हट कर बनाने का है तो एक बार अवश्य बना कर खाए बहुत ही स्वादिष्ट लगते है मेरी माँ हर मंगलवार के दिन ये अवश्य बनाती थी क्योंकि मेरे पापा मंगलवार का व्रत रखते थे |



सामग्री -
  • आधा किलो टमाटर
  • 2  टी स्पून शुद्ध घी
  • 3  टेबल स्पून चीनी या गुड 
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • गरम मसाला पाउडर
  • चुटकी भर हींग 
  • जीरा 
  • हल्दी 
  • सूखा धनियां पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • एक बारीक कटी हरी मिर्च 
  • थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनियां


विधि -
1) टमाटरों को अच्छे से धो कर उबाल ले (over boil)  



2) टमाटर निकल कर ठंडा कर ले पानी फेकना नही है बाद मे टमाटर की सब्जी मे इसी पानी को डालना है |

3) ठंडा होने पर टमाटर के छिलके निकाल कर अलग बर्तन मे रख ले और इन छिलकों को पीस ले | टमाटर के गूदे को ज्यादा मोटा भी नही रखना है ठीक ठीक रहे |


4) बर्तन को गरम करे और उसमे घी डाले गरम होने पर हींग,जीरा, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च व हरी मिर्च डालकर भून ले | 

5) अब आप इसमें मीसे हुए टमाटर व पीसे हुए टमाटर के छिलके इसमे डाल दे व एक कटोरी पानी डाल दे नमक व चीनी डाल कर पकाए ध्यान रहे पानी ज्यादा न रहे जैसे सभी लोग रशे की सब्जी बनाते है उतना ही रहना चाहिए 

6) अच्छे से पक जाने पर गरम मसाला पाउडर व हरी धनियां डालकर सर्व करे इसे आप रोटी, पूरी, पराठा, चीले किसी के भी साथ खा सकते है वैसे बेसन के पराठे के साथ बहुत ही स्वादिष्ट लगता है |


टिप्स - मै कोई भी चीज़ व्यर्थ नही करती इसलिए टमाटर के छिलकों को भी पीस लेती हूँ कुछ लोग व्रत मे नमक नही खाते है तब भी आप इसे बगैर नमक के भी बना सकते है इसे आप सब्जी की तरह खाए क्योकि ये एक सब्जी है मै कोशिश करती हूँ कि चीनी की जगह गुड़ का बनाउ 
स्वाद एक सा होता है चाहे आप गुड़ का बनाए या चीनी का, मै स्वास्थ्य की द्रष्टि से गुड़ डालना ज्यादा पसंद करती हूँ आप इस सब्जी को गरम भी खा सकते है व फ्रिज की रखी ठंडी भी ये दोनों तरह से अच्छी लगती है 

Saturday, 16 March 2019

Homemade Paneer Naan Recipe - पनीर नान

पनीर नान नाम सुनते ही बच्चों को भूख लगने लगती है अब रोज रोज बाहर से खाना मगाना भी ठीक नही, बच्चो के स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखना पड़ता है क्यो न आप स्वयं घर मे बनाऐ सच बहुत जल्दी व शुद्ध चीज घर पर ही बना सकते है ज्यादा सामान भी नही चाहिए तो चलिए बनाते है पनीर नान |



सामग्री -
  • 500  ग्राम मैदा 
  • 200  ग्राम पनीर 
  • 100  ग्राम दही या छाछ 
  • 1 टी स्पून नमक 
  • 1/2  टी स्पून पिसी चीनी 
  • 1/2  कटोरी बारी कटा हरा धनिया 
  • 1/2  टी स्पून तेल 
  • आवश्यकता अनुसार मक्खन




विधि -
1) रोटी बनाने के लिए मैदा को छान ले |
2) अब इसमे आधा टी स्पून नमक व आधा टी स्पून चीनी मिला कर दही के साथ आटा बाधा ले और पांच घंटे के लिए इसे ढककर किसी गरम स्थान पर रख दे इससे आटे में खमीर उठ जाएगा, पांच घंटे बाद आटे को मसल कर चिकना कर ले यदि हाथ मे चिपके तो |




 3) थोड़ा सा तेल हाथ पर लगा कर डो तैयार कर ले |


4) पनीर कद्दूकस कर ले इसमें दो चुटकी नमक व बारीक कटा धनिया मिला |




5) तैयार किए डो से लोईया बनाकर थोडा बेल ले अब इसमे पनीर के मसाले को भरकर हल्के हाथ से बीच से  नान को बेलते हुए कोने बेलना शुरू करे पूरा बिल जाने पर नान के उपर हल्का सा पानी लगा दे |






6) अब नान को हाथ मे लेकर पानी लगी साइड को गरम किए तवे पर डाले इससे नान तवे पर चिपक जाएगी तवे वाले भाग के सिकने पर तवे को गैस पर उल्टा करके नान के उपर वाले भाग को सेक ले |






पनीर नान तैयार है इसे आप मक्खन लगा कर पनीर की सब्जी, मिक्स वेजीटेबल किसी के भी साथ खा व खिला सकते है |



टिप्स - मैने घर मे ही पनीर निकाला है इसलिए नान के डो मे मैने पनीर के पानी का भी इस्तेमाल किया है और घर के बने सफेद मक्खन का,आप कभी भी पनीर के पानी को फेके नही ये छाछ, आटे का डो तैयार करने किसी मे भी काम आ सकता है |

Keep cooking,
Amma Ki Rasoi

Saturday, 2 March 2019

Easy to make Namkeen at Home - झटपट नमकीन

नमकीन हर किसी को पसंद होती है लेकिन तेल की अधिकता के कारण सोच सोच कर खाना पड़ता है 
बाजार से लाऐ है तो तेल वाली होगी, कम खाओ नुकसान करेगी पता नही कैसा तेल होगा, और घर मे बनाओ तो बहुत समय लगता है। लेकिन मैंने झटपट नमकीन बनाई, आप भी बनाऐ और त्योहारों की रौनक बढाएं।


सामग्री -
  • सौ ग्राम मूंगफली (कच्ची)
  • ढाई सौ ग्राम पोहा (थोड़ा मोटे वाला)
  • सौ ग्राम भुने चने
  • दो सौ ग्राम नमक
  • एक चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • आधी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • एक चम्मच राई
  • पांच से छ: चम्मच शुद्ध घी
  • दस से बारह करी पत्ते ताजे या सूखे कोई भी चलेगा



विधि -
  1. नमक को कढ़ाई मे डालकर ढक दे जब खूब गरम हो जाए तो ढक्कन हटाकर दो मुट्ठी पोहा डालकर भून ले।
  2. गैस को फुल रखे और जब पोहा फूलने व भुनने लगे तो गैस हल्की करके थोडा़ भूने, फिर एक बडे़ बर्तन मे छन्नी रखकर छान ले। इससे पोहा छन्नी मे रह जाएगा और नमक थाली मे आ जाएगा।
  3. अब आप इसी नमक को कढ़ाई मे फिरसे डालकर बचा पोहा भी भून ले और फिर मूगफली को भी ऐसे ही भूनें।
  4. भुने चनो को भी सादा ही हल्का भून ले और उसे भी अलग थाली मे निकाल लें।
  5. अब खाली कढ़ाई को गैस पर गरम करे, उसमे पाँच चम्मच शुद्ध घी डालकर गरम होने दें, इसमे अब राई दाना, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर व करी पत्ते को हाथ से चूरा करके डाले और हल्का सा भून ले।  फिर इसमे भुना पोहा, मूंगफली, चने डालकर अच्छे से मिलाए बस झटपट नमकीन तैयार है।

टिप्स -
  1. जो नमक आपने भूनने के लिए इस्तेमाल किया है उसे फेके नहीं आगे भी बार बार भूनने मे इस्तेमाल कर सकते है,  फिर किसी बन्द (air tight) डब्बे में रख ले।
  2. नमकीन तैयार हो जाने पर इसमे नमक नही मिलाना है क्योंकि नमक मे भूनने के कारण ये हलके नमक वाली हो जाती है।
  3. चाहे तो पानी पूरी का मसाला मिला सकते है और तीखा भी अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते है।
  4. इस नमकीन को बनाए और बिना किसी टेंशन के जी भर कर खाए।

Wednesday, 16 January 2019

Matar Aloo Tikki - हरी मटर आलू टिक्की

सर्दियों के शुरू होते ही बाजा़र में हरी सब्जि़यों की बहार छा जाती है चाहे आप पराठा सब्जी़ खाएं या सब्जी़ के भरे पराठे या चाट बनाकर खाएं, सभी का स्वाद एक से बढ़कर एक है।

कुछ चीजे़ घर मे सबके साथ मिलकर बनाने का आनंद ही अलग है, आज सोचा कि कुछ हटकर बनाए इस लिए हमने टिक्की बनाने का फैसला किया और सोचना क्या था बस फटाफट बनानी शुरू कर दी और सच ये बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती हैं। बच्चों ने मटर छीली, हमने आलू उबलने के लिए रख दिए और हरी मिर्च, अदरक, धनिया काट कर ऱख लिया, बस शुरू हो गया टिक्की बनाने का कार्यक्रम।

सामग्री -
  • एक किलो आलू 
  • एक किलो हरी मटर के दाने 
  • दो टेबल स्पून बारीक कटी हरी मिर्च 
  • एक टेबल स्पून कद्दू कस किया अदरक 
  • एक टेबल स्पून बारीक कटा अदरक 
  • एक कटोरी बारीक कटा हरा धनिया 
  • एक नीबू 
  • आधा लीटर कडक जमा दही 
  • बगैर नमक के फीके वाले बारीक बैसन के सेव 
  • धनिया की खट्टी तीखी चटनी 
  • इमली गुड़ की मीठी सौठ 
  • स्वाद के अनुसार नमक 
  • काला नमक 
  • भुना जीरा 
  • पिसी काली मिर्च का पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर
  • पांच टेबल स्पून अरारोट पाउडर 
  • शुद्ध घी या कोई भी रिफाइंड 
  • पांच चम्मच सरसो का तेल 




विधि -
1) आलूओ को उबाल कर कद्दू कस कर ले 



2) अब एक बड़ी कढ़ाई गैस पर रखे और चार पांच चम्मच सरसों का तेल डालकर गरम करे। इसमें थोड़ी हींग, जीरा, सूखा धनिया पाउडर डालकर भून ले। भुन जाने पर मटर के दाने डालकर भूने, इसमे नमक छोड़कर कटी हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर, कटा हरी धनिया, एक चम्मच नीबू का रस डालकर मिला ले, भुन जाने के बाद थोड़ा ठंडा होने दें और फिर स्वाद के अनुसार नमक मिलाए।






3) मटर के दानो को हल्का उबाल ले और थोड़ा मीस ले, ज़्यादा नही मीसना है मटर के दाने हलके साबुत भी रहेंगे। 



4) कद्दूकस किए आलू मे पांच टेबल स्पून अरारोट पाउडर, एक चम्मच नमक डालकर मिला ले और छोटे छोटे (रोटी जितने बडे़) गोले बना कर रख ले।

5) हाथ पर एक आलू का रोल लेकर हथेली पर फेला ले और इस पर दो चम्मच हरी मटर के तैयार मसाले को रखकर फैलाए, आलू से ही ढक कर गोला बना ले, हाथ से हल्का दबाते हुए तवे पर शुद्ध घी डालकर सेके।






6) कड़क सिक जाने पर प्लेट में निकाले, उसपर खट्टी मीठी चटनी दही बेसन के सेव, हरी घनिया, मिर्च, अदरक भुना जीरा डाले और घर की बनी टिक्की का आनंद ले।


टिप्स: दही नही है तो नीबू डालकर भी बना सकते है, ये भी बहुत स्वादिष्ट लगती है। आप अपने स्वाद के अनुसार नमक मिर्च कम ज्यादा कर सकते हैं। जब भी खाए सब साथ मे खाए इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।