Adsense

Showing posts with label Indian Desserts. Show all posts
Showing posts with label Indian Desserts. Show all posts

Saturday, 29 August 2020

भुने चने मोदक | Roasted Chickpeas Modak

मोदक नाम सुनकर तुरंत गणेश जी याद आ जाते है, आजकल गणपति बप्पा भी घर घर विराजमान है। हमेशा होने वाली वो रौनक तो नही पर एक चीज़ पर नाज़ है कि सभी लोग बहुत ही नियम पालन करते हुए त्योहार मना रहे हैं। बाजार से भी कुछ ला नही सकते, मिठाई वालों की दुकानें भी बंद है लेकिन आप टेंशन न लीजिए मै आपको बप्पा के भोग के लिए बहुत जल्द बन जाने वाले मोदक बनाना बता रही हूँ जो मेरी माँ बप्पा के भोग के लिए बनाती थी।



सामग्री -

  • आधा किलो भुने हुए चने (भाड़ के भुने हुए)
  • तीन सौ ग्राम शुद्ध घी
  • तीन सौ ग्राम पिसी चीनी
  • बारीक कटे काजू बादाम

विधि -

  1. भुने हुए चनो का छिलका हटा दे
  2. कढ़ाई गरम करे और उसमे चने डालकर हल्की आंच पर भून ले जिससे उनमे सीलापन न रहे



  3. ठंडा होने पर मिक्सी मे बारीक पीस ले



  4. अब एक बड़ी कढ़ाई मे पिसा हुआ चना डालकर हलकी आंच पर भूने, जब भुनने की खुशबू आने लगे तो आवश्यकता के अनुसार थोड़ा थोड़ा करके घी डालकर भून ले।



  5. ठंडा हो जाने पर पिसी हुई चीनी डालें और मिला ले और हाथ मे लेकर देखे कि ठीक से चने के पाउडर का लड्डू बंध पा रहा है या नही यदि न बने तो थोड़ा सा शुद्ध घी और मिला ले ।





  6. हर लड्डू मे कटी हुई मेवा रखे तब लड्डू बनाए और मोदक के साचे मे रखकर मोदक का आकार दे और गणपति बप्पा को भोग लगाए ।


बप्पा भी जरूर खुश हो जाएंगे कि लाकडाउन मे इतने स्वादिष्ट मोदक खिलाए है मेरे भक्त ने। आप सभी को गणपति बप्पा का त्यौहार शुभ व मंगलमय हो, ईश्वर सभी को स्वस्थ रखे।


टिप्स - ये बिना पानी के बनते है इसलिए काफी दिन तक खाए जा सकते है, आप और भी मेवा डाल सकते है

Sunday, 2 December 2018

Benaras Phirni - Dessert Special Recipe - बनारस की फिरनी

फिरनी दूध और चावल से बनने वाला डेज़र्ट है जो बहुत ही जल्दी बनकर तैयार हो जाता है और खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। वैसे तो इसे कई स्वाद (फ्लेवर) में बना सकते हैं लेकिन केवड़ा व इलायची की फिरनी ज्यादा पसंद की जाती है। यदि आप एक बार केवडे़ (ऐसंस) की फिरनी बनाएंगे तो अवश्य कहेंगे - वाह मजा आ गया।

Amma Ki Rasoi Blog Recipe

सामग्री -
  • दो लीटर दूध 
  • एक कटोरी चावल (सवा सौ ग्राम) 
  • एक कटोरी चीनी (सवा सौ ग्राम) 
  • 10-15  बादाम 
  • 10-15  पिस्ता 
  • सात आठ पिसी छोटी इलायची या सात आठ बूंद केवड़ा ऐसंस
Amma Ki Rasoi



विधि -
1) दो लीटर दूध को कढ़ाई मे गाढ़ा होने के लिए गैस पर रखे
2) चावलों को बगैर धोए साफ कपड़े से अच्छी तरह पौंछ कर बारीक (सूजी की तरह) पीस ले (पानी नही डालना है)

3) फिर बादाम, पिस्ता को काट ले और इलायची को बारीक पीस ले

4) जब दूध गाढ़ा होकर डेढ़ लीटर रह जाए, तब पिसे चावल को दूध मे एक एक चम्मच करके डालते जाए और बराबर चलाते रहे, एक साथ चावल नही डालना है नही तो चावल की गाठे पड़ जाएंगी। 

Amma Ki Rasoi


5) चीनी, थोडे़ कटे बादाम व पिस्ते भी डाल दे और पकाए।
जब चावल पक जाए तो गैस से उतार ले, दूध थोड़ा पतला ही रहे क्योंकि चावल से दूध गाढ़ा हो जाता है। 

Amma Ki Rasoi

6) फिर ठंडा होने पर माटी से बने बर्तन में पलट ले, फिर बचे बादाम, पिस्ता व पिसी इलायची उपर डाल दें और फ्रिज मे ठंडा होने रखदें।
अब ठंडी ठंडी फिरनी के स्वाद का आनंद लें।

Amma Ki Rasoi


टिप्स - यदि केवडे़ का बनाना चाहते है तो इलायची न डाले और ऐसंस की सात आठ बूंद ही डाले वह भी निभाया गरम रहने पर।