Adsense

Saturday, 25 November 2017

How to make Bitter Gourd tasty - Karela Pakoda - करेले के पकोडे

करेला एक ऐसी सब्जी जो गुणों की खान है, लेकिन इसके स्वाद की कडवाहट के कारण बच्चे बिल्कुल भी खाना पसंद नही करते है आप करेले की कड़क पकोड़ी बनाए बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।

सामग्री -

  • दो करेले 
  • 1 कटोरी बेसन 
  • 2 टी स्पून पिसा चावल का आटा 
  • 1 टी स्पून बारीक कटी हरी मिर्च 
  • नमक स्वाद के अनुसार 
  • तलने के लिए तेल 
  • चुटकी भर खाने वाला सोडा 

विधि -

1) करेलो को पतला व थोड़ा लम्बे आकार मे काट ले और चाकू की सहायता से कड़क बीज को निकाल दे।






2) कटे हुए करेलो को आधा घंटे के लिए नमक मिले पानी मे भिगोकर रख दे।
3) बेसन मे नमक मिर्च व चावल का आटा डाल कर पानी की सहायता से पकोड़ी का घोल तैयार कर ले।


4) पानी मे से करेलो के टुकड़ों को निकाल कर बेसन के घोल मे डाल ले। 


5) कढ़ाई मे तेल गरम करे,अब करेले के एक एक टुकड़े को बेसन के घोल मे लपेट कर गरम तेल मे कड़क तले।


6) धनिये की खट्टी चटनी व टोमेटो साँस के साथ खाए।




टिप्स

पकोड़े बनाने के दो मिनट पहले ही सोड़ा बेसन के घोल मे डालते है, चावस का आटा डालने से पकोड़ी बहुत ही स्वादिष्ट व कुरकुरी (कड़क) बनती है। नमक के पानी मे करेले भिगोने से कड़वाहट काफी कम हो जाती है।

Saturday, 21 October 2017

Besan Gwar Fali Recipe - बेसन की ग्वार फली

ग्वारफली एक ऐसी सब्जी है जिसे आप स्वास्थ्य का खजाना कह सकते है। इसमे प्रोटीन, कैल्शियम, फासफोरस विटामिन काफी होता है और इसकी सब्जी दिल के मरीजों के लिए काफी फलदायक होती है। गर्भवती स्त्रियों, खून की कमी वाले मरीजों, हड्डियों की बिमारी सभी के लिए बहुत फायदेमंद सब्जी है। एक बार बेसन की ग्वार फली बना कर अवश्य खाएं, ये बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
 
सामग्री -

  • 250 ग्राम ग्वार फली 
  • 7 टी स्पून अच्छा भुना बेसन 
  • 10 टी स्पून देसी घी  
  • दो चुटकी हींग 
  • 1टी स्पून अजवाईन
  • 1टी स्पून हल्दी पाउडर
  • 3,4 टी स्पून धनिया पाउडर
  • 1/2 टी स्पून मिर्च पाउडर
  • 3,4 कटी हरी मिर्च
  • नमक स्वाद के अनुसार 
  • एक नीबू का रस


विधि -
1) ग्वार फली को अच्छे से धोकर कुकर मे डाले, आधा कप पानी डालकर गैस पर रख दे।



2) स्टीम के बनते ही गैस हल्की कर दें और दो मिनट तक रखे, अब गैस बंद कर दें और कुकर को ठंडा होने पर ग्वार फली को छन्नी मे पलट दे जिससे पानी निकल जाए और फलिया ठंडी हो जाए।

3) ठंडा होने पर हाथ से ही फलियो के साइड के तार निकाल दे।




4) अब कढ़ाई को गैस पर रखे, गर्म होने पर पांच से छः चम्मच देसी घी डालें, घी के गरम होने पर सबसे पहले हींग फिर अजवाईन, हल्दी, धनिया, बारीक कटी हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से भून ले।

5) अब आप साफ की हुई ग्वार फली को कढ़ाई मे डालकर भून ले । फिर जो बेसन भूनकर रखा है उसे थोड़ा थोड़ा सब्जी पर डाले और इस तरह चलाए कि बेसन फलियो पर चिपकने लगे । 

6) अब बचा देसी घी डाले फिर से बेसन डाले इस तरह आपको थोड़ा थोड़ा बेसन डालना है और घी डालते हुऐ भूनना है, बस सब्जी तैयार है नीबू डालिए और खाइऐ, रोटी पराठा किसी के भी साथ खा सकते हैं लेकिन मेरे घर मे बनते ही सब लोग ऐसे ही खाना शुरू कर देते हैं। बहुत ही स्वादिष्ट लगती है एक बार अवश्य बनाकर खाए।



नोट - आप अपने स्वाद के अनुसार मसाले कम ज्यादा कर सकते है,यदि आप चाहे तो किसी भी तेल मे बना सकते है ये फलिया कुकर करने पर हल्की कच्ची रहनी चाहिए तभी बेसन अच्छे से चिपकता है।

Tuesday, 26 September 2017

कूटू के आटे का पराठा

नव रात्रि शुरू होते ही घरो मे दुर्गा माँ की पूजा शुरू हो जाती है,कुछ लोग उपवास रखते है इस व्रत मे अन्न नही खाते फलाहार (फल,व्रत मे खाया जाने वाला कूटू के आटे का भोजन बनाकर खाते है) कूटू के आटे से पराठा या पूरी कैसे बनाते है ये आपको बता रही हूँ।अबकी व्रत मे आप भी बनाकर खाऐ,बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

सामग्री -
  • एक कटोरी कूटू का आटा 
  • 1/2 कटोरी कद्दू कस की लोकी
  • दो चुटकी सेंधा नमक 
  • थोड़ा पानी
  • शुद्ध घी


विधि -
  1. लोकी को कद्दू कस करे और कुकर मे डाले इसमे दो चम्मच पानी डाले और स्टीम आने तक उबाल ले ज्यादा पानी नही डालना है स्टीम बनने के बाद एक मिनट के लिए चूल्हे पर रहने दे,फिर गेस बंद कर दे। ठंडा होने पर लोकी को निचोड कर पानी अलग कर दे ये पानी फेकना नही है जरूरत होने पर आटे का डो बनाने मे इस्तेमाल करे।
  2. अब आटे मे ये लोकी चुटकी भर नमक डालकर मले जरूरत हो तो लोकी वाला पानी थोड़ा थोड़ा करके डाले और कूटू के आटे का डो तैयार करे और पाँच मिनट के लिए ढककर रख दे।







इस डो से आप पराठा या पूरी जो चाहे बना सकती है








 नोट व टिप्स - आप लोकी की जगह उबले आलू,उबली अरबी(घुईय्या) का भी इस्तेमाल कर सकती है,डो तैयार करने के लिए इसमे से किसी एक का होना जरूरी है। आप इस पराठे या पूरी को दही,रशे के आलू,अरबी की सब्जी किसी के भी साथ खा सकते है। कूटू के भोजन के साथ दही अवश्य खाऐ क्योंकि कूटू की तासीर गरम होती है।

Sunday, 17 September 2017

Recipe - Paneer Roti Sandwich - पनीर रोटी सैंडविच

बच्चो को पौष्टिक खाना खिलाना है तो कुछ नया हो जाए इसे बच्चे बहुत स्वाद से खाते है और हम माँ लोगों को भी तसल्ली मिलती है कि बच्चों को पौष्टिक खाना खिला दिया ।

सामग्री -
  • एक कटोरी गेहूँ का आटा 
  • दो चम्मच देसी घी 
  • आधा चम्मच नमक 
  • पानी

विधि - आटे मे घी व नमक डालकर पानी से आटा गूथ ले और पाँच मिनट के लिए ढक कर रख दे।

सामग्री (भरने के लिए )
  1. एक मध्यम आकार की शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
  2. एक गाजर कद्दू कस की हुई 
  3. एक प्याज बारीक कटी 
  4. दो हरी मिर्च बारीक कटी 
  5. कद्दू कस कियी एक कटोरी पनीर 
  6. बारीक कटा हरा धनियां 
  7. काली मिर्च पाउडर स्वाद अनुसार
  8. नमक 
  9. सोया सोस 
  10. टोमेटो सोस
  11. देसी घी

विधि -
1) सभी सब्जियों को कढ़ाई मे डाल कर ढक दे बगेर घी डाले ही गैस पर रख दे तीन मिनट के बाद गैस बन्द कर दे। ठंडा होने पर स्वाद के अनुसार नमक व मिर्च मिलाएँ
। सोस भी डाल कर मिला ले।

2) जो आटा मलकर रखा है उसकी रोटी बेले और ब्रेड के आकार की काटकर रोटी को तवे पर हल्का सेक ले 



3)अब ये एक चम्मच मसाला डाले उस पर पनीर और तिकोनी शेप मे मोडकर थोड़ा कोने दे, दोनो तरफ हल्का घी लगा दे और टोस्टर मे रखकर कर सेक ले।




बहुत ही स्वादिष्ट व पौष्टिक है व कम चिकनाई वाला पनीर रोटी सैंडविच तैयार।


टिप्स - यदि पनीर घर मे बनाया है तो आप उसके पानी से डो तैयार कर सकते है।

Saturday, 2 September 2017

Recipe - Corn Tikki - मकई के दानो की टिक्की

बारिश का आगमन होते ही जगह जगह भुट्टा बिकता नजर आता है,ऐसे मौसम मे भुट्टा खाने का अलग ही आनंद है।भुट्टा स्वाद के साथ साथ बहुत ही पौष्टिक होता है ये खून की कमी को दूर करता है।आप इसे कई तरह से बनाकर खा सकते है।

सामग्री -
  • 2 कटोरी मकई के दाने 
  • 2 बड़े आलू 
  • 4 हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1/2 कटोरी कटा हरा धनिया
  • 1 बड़ी प्याज बारीक कटी 
  • नमक स्वाद के अनुसार
  • 1/2 चम्मच अदरक का पाउडर या पेस्ट
  • चुटकी भर हींग
  • एक नीबू
  • सेकने के लिए देसी घी


विधि -
  1. थोड़ा पानी डालकर मकई के दानो को एक सीटी आने तक उबाल ले,ठंडा होने पर थोड़ा मोटा (दरदरा) मिक्सी मे पीस ले और बर्तन मे निकाल ले।
  2. आलू को उबाल कर कद्दू कस कर ले और मकई के पिसे दानो मे डाल दे इसी मे कटा प्याज, धनिया, हरी मिर्च डालकर मिला ले।
  3. कढ़ाई गरम करे उसमे एक चम्मच तेल डालकर चुटकी भर हींग डाले और बना मकई का पेस्ट डालकर भून ले।
  4. ठंडा होने पर नमक मिलाऐ और टिक्की के आकार की बनाकर तवे पर हल्का देसी घी लगा कर कड़क सेक ले।
  5. गरमा गरम मकई के दानो की टिक्की तैयार है। इसे आप खट्टी चटनी से या नीबू डालकर भी खा सकते है। एक बार अवश्य बनाए बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।




टिप्स - यदि आपको लगता है कि भुट्टे मे गीला पन ज्यादा है तो आप एक ब्रेड का पीस हाथ से चूरा करके डाल सकते है।