Adsense

Sunday, 15 July 2018

Healthy Snacking: Chipmonk Quinoa Puff (चिपमोंक किनवा पफ)

हमारे परिवार में सभी लोगो को तीखा - मीठा खाना बहुत पसंद है और  बच्चों की छुट्टी हो तब तो और सोचना पड़ता है कि क्या चटपटा बनाऊं। घूम फिर कर दिमाग की सुई वहीं अटक जाती है कि जाओ बाजार से समोसा ले आओ या कचोड़ी आदि।बच्चों को लेकिन चटपटे  खाने के साथ पोषण भी मिल जाए तो बात ही क्या। 

आपने यह देखा होगा कि मैं अपने ब्लॉग पर हमेशा पौष्टिक भोजन के विशय में लिखती हूँ और शायद इसी बात को ध्यान मे रखते हुए चिपमोंक (chipmonk) नेे मुझे पोषण युक्त अपने तीन नए quinoa puff के फ्लेवर भेजे। 
चिपमोंक किससे बना है यह पढ़कर मुझे बहुत अच्छा लगा और जब हमने यह खाया तो इसने हम सभी का मन मोह लिया।



सबसे बड़ी बात तो यह है कि ये गेहूँ के दलिएे व मकई के दानो से बना है और जैसा मैंने पढ़ा यह तला हुआ नही है और है फाइबर युक्त। मुझे यह तीन फ्लेवर आए:

ट्रेडिशनल स्पाइसेस (Traditional Spices): यह फ्लेवर, वाह! सबसे तीखा और नमकीन से अलग ही स्वाद का है। हम सभी ने इसे बहुत पसंद किया।

रोस्टेड फ्रेंच चीज़ (Roasted French Cheese): आजकल बच्चों को हर चीज़ में चीज़ चाहिए, और इस पैकेट के खुलते ही मेरे बच्चों ने इसे हमे बस चखने के लिए देकर पूरा खतम कर दिया। इसे देखकर  तो मानो मेरे बच्चों की लाट्री लग गई।

सन ड्राइड हर्ब्स एंड टोमेटो (Sun dried Herbs & Tomato): इसका स्वाद लगा कुछ हटकर और कुछ अपना सा। 


हल्की मिठास वाले सन ड्राइड हर्ब्स एंड टोमेटो फ्लेवर  के साथ चिपमोंक ने हमारी स्वाद-रूपी  यात्रा को पूरा किया और हमारे परिवार की  बारिश वाली आउटिंग को और भी मस्ती भरा बना दिया। घर पर शाम की चाय हो या परिवार के साथ सैर, चिपमोंक ट्राई करना न भूलें।

Chipmonk Quinoa Puff Amazon से खरीदे!

Saturday, 7 July 2018

How to make Makkhan Paneer - Recipe - झटपट मक्खन पनीर

पनीर के क्या कहने हैं पनीर का नाम लेते ही बच्चों की भूख न से हाँ मे बदल जाती है और यदि घर का बना पनीर हो तो बात ही अलग होती है। मैं बच्चों को घर का बना खाना खिलाना ज़्यादा पसंद करती हूँ। जब फ्रिज मे ज़्यादा दूध इकट्ठा हो जाता है मैं पनीर बनाकर रख लेती हूँ और बच्चों की मन पसंद स्वादिष्ट सब्जी बनाकर खिलाती हूँ।



सामग्री -
  • तीन सौ ग्राम पनीर
  • सात आठ काजू या बादाम  
  • 5 टेबल स्पून घर का मक्खन 
  • 2 टेबल स्पून रिफाइंड 
  • दो सौ ग्राम लाल टमाटर कटे हुए
  • दो बड़ी प्याज कटी हुई 
  • सात आठ कली लहसुन 
  • दो हरी मिर्च बारीक कटी 
  • एक चम्मच कटा अदरक 
  • थोड़ी सी कसूरी मैथी 
  • दो टेबल स्पून कटा हरा धनिया 
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • दो बड़ी इलायची 
  • दो छोटी इलायची 
  • दो तेज पत्ते 
  • पांच लौंग 
  • आठ दाने साबुत काली मिर्च 
  • दो टुकड़े दालचीनी 
  • एक टेबल स्पून धनिया पाउडर 
  • 1/2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर 
  • 1 टेबल स्पून काश्मीरी लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक स्वाद के अनुसार

विधि -
  1. गैस पर एक कढ़ाई गरम करे और उसमें एक चम्मच मक्खन डाले गरम होते ही कटे टमाटर, प्याज व काजू  पका ले, नरम होने पर अदरक लहसुन डालकर चलाए, ठंडा होने पर पीस ले ।
  2. कढ़ाई मे रिफाइंड डालकर साबुत खड़े मसाले भून ले 
  3. और मोटा मोटा कूट ले ।
  4. तेल की कढ़ाई में सभी मसाले पाउडर डालकर भून ले, दो चम्मच मक्खन और टमाटर, प्याज का पेस्ट डालें, कुटे खड़े मसाले व कसूरी मेथी डालकर हल्की आंच पर पकने दे ।
  5. पनीर के टुकड़े डालें और कढ़ाई को ढक दे, फिर गैस बंद कर दे। खाना परोसते समय गरम मसाला पाउडर कटा हरा धनिया व मक्खन डाले।
  6. शुद्ध व स्वादिष्ट मक्खन पनीर तैयार है ।
  7. आप इसे तंदूरी, नॉन, चावल किसी के भी साथ खा सकते है ।
  8. टिप्स -
  9. दूध को उबाल कर ठंडा होने पर फ्रिज मे रख दे 
  10. दूसरे दिन मलाई निकाल कर रख ले और दूध से पनीर बना ले, पनीर का पानी फेंके नही ये रोटी का आटा, छाछ, सब्जी की ग्रेवी मे इस्तेमाल कर सकते है ।
  11. यदि टमाटर हरे व खट्टे है तो ग्रेवी मे आधा चम्मच चीनी डाल दे।

Tuesday, 19 June 2018

Lucknow's Jaleba Recipe - लखनऊ का जलेबा

आप सोच रहे होंगे ये जलेबा क्या चीज़ है, सच तो यह है कि अगर आपने एक बार खा लिया तो कभी भी उसका स्वाद भूलेंगे नही। आज हमने लखनऊ की यादों को ताजा कर लिया, बच्चों के स्कूल भी बन्द है और गर्मियों मे बाहर का भी नही खाना है तो बस बना लिया जलेबा, आप भी बनाइए और सभी लोग खाईए।

सामग्री -
  • 250 ग्राम मैदा 
  • 400 ग्राम चीनी (शक्कर)
  • 300 ग्राम पानी 
  • तलने के लिए तेल 
  • 100 ग्राम  दही 
  • 1/4 टी स्पून बैंकिंग सोडा 
  • 3 टेवल स्पून धुली उड़द दाल का पेस्ट 
  • चुटकी भर खाने वाला लाल रंग 
  • आधा टी स्पून पिसी छोटी इलायची 
  • एक टेवल स्पून नींबू का रस

विधि -

1) सबसे पहले चाशनी बना लें - कढ़ाई मे शक्कर व पानी डालकर एक तार से कम तार की चाशनी तैयार करे, पकाते समय ही कलर व इलायची डाल दे। पक जाने पर एक चम्मच नींबू का रस डाल दे, गैस से उतार लें और सामान्य तापमान का होने दे।







2) अब मैदा को छान ले फिर इसमें दही और पिसी उड़द दाल डालकर हल्के हाथ से मिलाएँ। ये घोल पकौड़ी के घोल जैसा होना चाहिए जरूरत पड़ने पर दही या पानी डाल सकते है। घोल को अच्छे से फैटिऐ अब इसमें सोडा व तीन चार बूंदे नीबू की डालिए और सबको मिला कर किसी प्लास्टिक या सॉस की रबर की बाटल मे डाल लें।






3) अब मध्यम गरम तेल मे बाटल दबाते हुए, बड़े आकार मे हाथ को गोल गोल घुमाते जाए। अब गैस हल्की कर दे, ये आपको भूरे होने तक तलना है तभी कुरकुरी बनेगी, यही जलेबा है।





4) इसे गरम गरम निकालते ही चाशनी मे डालकर हल्के हाथ से सीरे मे दबाऐ जिससे इसमे रस भर जाएगा फिर चिमटे से पकड़ कर प्लेट मे निकाल ले और गरम गरम एक दम कुरकुरी खाए बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।


टिप्स -
  • कभी भी गरम सीरे मे जलेबा नही डालते क्योंकि उससे जलेबा नरम हो जाएगा। 
  • जितनी पतली व कड़क बनेगी उतनी ही स्वादिष्ट लगेगी और नीबू डालने से सीरे की शक्कर जमती नही है। 
  • घोल मे नींबू डालने से घोल मे खमीर अच्छा बनता है, और उड़द दाल से भी स्वाद बढ़ जाता है, यह मैदा के घोल मे डालना आवश्यक है अगर आप जलेबा कड़क खाना पसंद करते हो

Monday, 11 June 2018

Summer Vacation Special: Aloo Paneer Roll with gravy Recipe - पनीर आलू रोल

बच्चों की स्कूल मे छुट्टी होने का मतलब है बच्चों की हर समय यही आवाज सुनना, "माँ भूख लगी है", तब यही मन मे आता है कि बच्चों को कुछ ऐसा बनाकर दिया जाए जो स्वादिष्ट हो और पौष्टिक भी। मैंने आलू पनीर रोल बनाकर बच्चों को नाश्ते के समय दिए तो बच्चे बहुत खुश हो गए। इसके साथ ही मुझे रात के खाने मे क्या बनाना है वह समस्या भी हल हो गई। बच्चे भी खुश और मै भी क्योंकि बच्चों ने घर का बना खाना बड़े स्वाद से खाया क्योंकि इन्हीं रोल्स से मैंने बाजार जैसी सब्जी तैयार कर दी।
 
सामग्री -

  • 500 ग्राम आलू ( उबाल कर मीसा हुआ) 
  • 250 ग्राम कद्दूकस किया पनीर 
  • पांच से छः चम्मच मैदा या अरारोट
  • 200 ग्राम टमाटर
  • दो बड़ी कटी प्याज 
  • बारीक कटी हरी मिर्च
  • बारीक कटा हरा धनिया
  • एक टेबल स्पून हरी मिर्च व लहसुन का पेस्ट 
  • दो टेबल स्पून खसखस
  • थोड़ी सी किशमिश
  • पांच लौंग 
  • सात आठ साबुत काली मिर्च 
  • दो चुटकी दाल चीनी का पाउडर 
  • दो तेज पत्ते 
  • धनिया पाउडर,हल्दी पाउडर
  • लाल मिर्च पाउडर,गरम मसाला पाउडर
  • जीरा,नमक 
  • तलने के लिए तेल या शुद्ध घी

विधि -

1) आलू को उबाल कर ठंडा होने पर मीस ले या कद्दूकस कर ले। पनीर को भी कद्दू कस कर ले।

2) आलू और पनीर को एक बड़े बर्तन मे डाल कर मिला ले, अब इसमे दो कटी हरी मिर्च, थोड़ा धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर व स्वाद के अनुसार नमक डालें। इसी मे चार टेबल स्पून अरारोट या मैदा मिलाकर रोल के लिए डो तैयार करे।


3) थोड़ा डो लेकर लम्बे आकार मे फैला कर एक किशमिश रख कर लम्बे आकार मे ही बनाए और मैदा मे लपेट कर प्लेट मे रखते जाऐ। 




4) सारे रोल बन जाने पर कढ़ाई मे तीन बड़े चमचे शुद्ध घी डालकर गरम करे। अच्छा गरम हो जाने पर रोल को तल ले। 





5) गरम गरम रोल को खट्टी चटनी या सॉस से खाएं और यदि रोल बच जाएं तो टमाटर की ग्रेवी बनाकर रात की सब्जी तैयार कर ले

ग्रेवी: 

1) ग्रेवी के लिए टमाटर और प्याज को अलग अलग बर्तन मे काट ले, उनको फिर तलने के बाद एक चमचा घी कढ़ाई मे छोड़कर बचा हुआ घी निकाल दे।

2) अब कढ़ाई मे सभी साबुत गरम मसाले, तेज पत्ता डालकर भून ले। फिर कटी प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूने। कटे टमाटर, सभी मसाले, खसखस डालकर दो मिनट के लिए ढक कर पकाएँ अब गैस बंद कर दे। 




3) ठंडा होने पर इसमे से तेज पत्ता निकाल ले और टमाटर प्याज को पीस ले पिस जाने पर पूरी टमाटर की ग्रेवी को कढ़ाई मे डालकर पकाएँ, पक जाने पर कटा हरा धनिया व गरम मसाला पाउडर डाले।



 



जब आप खाना परोसे तभी बने रोल पर गरम ग्रेवी, थोड़ा पनीर व धनिया डालकर सर्व करे।



इसे आप रोटी, पराठा, चावल किसी के भी साथ खा सकते हैं।


टिप्स - ग्रेवी मे रोल्स को पकाना नही है, तेज गरम घी मे ही रोल तले। मैंने पनीर घर पर बनाया है और उसी के पानी को जरूरत अनुसार ग्रेवी मे डाला है और रोटी के लिए आटा तैयार किया है। पनीर के पानी के कारण रोटी बहुत अच्छी और सॉफ्ट बनती है

Sunday, 3 June 2018

Jackfruit for Dinner Recipe: कटहल की सूखी सब्जी

कटहल स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत ही उत्तम सब्ज़ी है सब्ज़ी के साथ साथ कुछ लोग इसे पेड़ पर पक जाने के बाद कच्चा ही खाते है। वास्तव में कटहल कच्चा सब्ज़ी बना कर और पक जाने पर फल, दोनों तरीकों से खाया जा सकता है।

कटहल की आप बहुत सी चीजें बना कर खा सकते हैं, मेरी माँ इसका अचार भी बनाती थी जो मुझे बहुत ही स्वादिष्ट लगता था और यदि आप एक बार कटहल के कोफ्ते खाऐंगे तो बार बार बनाना चाहेंगे।

महाराष्ट्र मे कच्चा हरा कटहल कम आता है यहां मैंने पीला पका कटहल लोगो को लेते देखा है। एक दिन हरा कटहल दिखाई दिया तो माँ के हाथ का बना कटहल और उसका स्वाद याद आ गया, आज वही बनाया है जो मेरे बच्चों को बहुत पसंद आया।

सामग्री -
  • 500 ग्राम  कटहल कटा हुआ
  • दो बड़े प्याज लम्बे व पतले कटे  
  • 5, 6 कली लहसुन की क्रश की हुई 
  • 4 हरी मिर्च बारीक कटी 
  • बारीक कटा हरा धनिया 
  • पांच टमाटर कटे हुए 
  • 2 टी स्पून सूखा धनिया पाउडर
  • 1 टी स्पून हल्दी पाउडर 
  • 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर 
  • नमक स्वाद के अनुसार 
  • दो तेज पत्ते 
  • पांच साबुत काली मिर्च 
  • चार लौंग 
  • एक बड़ी इलायची 
  • दो छोटी हरी इलायची 
  • एक टुकड़ा दाल चीनी का 
  • दो टेबल स्पून घी या तेल

विधि -
1) कटहल को काटते समय हाथ व चाकू तेल से चिकना करके तब काटे क्योंकि कटहल चिपकता है।

2) कटे कटहल को धो कर पहले पानी सुखा ले फिर दो टेबल स्पून तेल कढ़ाई मे डालकर थोड़ा थोड़ा करके पूरा कटहल तल कर अलग थाली मे निकाल लें।



3) बचे तेल मे कटी प्याज भून ले, कटी हरी मिर्च और कुटा लहसुन डालकर भून ले। भुन जाने पर धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर व लाल मिर्च पाउडर डालकर थोड़ा और भून ले।





 4) प्याज को एक तरफ करके खड़े मसाले भून ले।



5) अब कटे टमाटर व स्वादानुसार नमक डाले। कढ़ाई मे सभी मसाले व टमाटर मिक्स करके दो मिनट के लिए ढक कर पकाएँ।




6) अब आप तला हुआ कटहल डालें व अच्छे से भून ले, पक जाने पर कटी हरी धनिया व गरम मसाला डालकर गरम गरम खाए। ये रोटी पराठा किसी के भी साथ खा सकते है लेकिन ये मुझे चावल के साथ बहुत ज्यादा पसंद है, चाहे तो अवश्य ट्राई करे।




टिप्स
कटहल के बीजो को निकाल कर काटे और उसके उपर का सख्त हिस्सा हटा दे क्योंकि वह गलते नही हैं। काटने के बाद ही स्बज़ी बनाए। तले हुए बीज पर नमक लगा कर भी खा सकते है बहुत स्वादिष्ट लगते है।