Adsense

Tuesday, 10 January 2017

आलू पनीर तोरतिला (Aloo Paneer Tortilla Recipe)

आज कल बच्चो को फास्ट फूड खाना बहुत पसंद है। खाने के नाम पर पिज़्ज़ा, मैेगी, दाबेली, यही सब खाना चाहते हैं। बच्चों के इसी शौक को ध्यान मे रखकर आज के नाश्ते मे हमने तोरतिला बनाया अपने ही अंदाज़ मे, कम तेल मे बना व पौष्टिकता से पूर्ण। तोरतिला से बच्चों को सब्ज़ी व पनीर मिलेगा और पेट भी भरेगा। साथ ही साथ, फास्ट फूड खाने की इच्छा भी त्रप्त होगी। आइये बनाते हैं आलू पनीर तोरतिला

आटे के डोह की सामग्री -
  • 3 कप मेदा 
  • 1/2 कप गेहूँ का आटा 
  • 1/2 चम्मच नमक 
  • 1 कप पानी

फिलिंग की सामग्री -
  • 9-10 उबले आलू , मेश किए हुए
  • 1-1^1/2 कप बारीक कटा पत्ता गोभी 
  • 1 कप बारीक कटी शिमला मिर्च 
  • 3-4 हरी मिर्च बारीक कटी 
  • 1/2 कप बारीक कटा हरा धनिया 
  • 2 चम्मच कद्दू कस किया अदरक 
  • 2 चम्मच कद्दू कस किया लहसुन 
  • 2 प्याज लम्बी कटी 
  • 1 कप पनीर मेश किया 
  • 10 पीस पनीर लम्बे कटे हुए 
  • 7-8 चम्मच तेल 
  • 1/2 चम्मच भुने जीरे का पाउडर 
  • चुटकी भर हींग 
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1 चम्मच चाट मसाला 
  • स्वाद अनुसार नमक 
  • सोया सॉस 
  • टमाटर सॉस
  • 1/2 कप नमकीन 




विधि -
  1. आटे और मेदा को एक बाउल मे डाल कर मिला ले 
  2. अब इसमे 1/2 चम्मच नमक डाल कर हल्के गुन गुने पानी से आटा गूथ ले और 1/2 घण्टे के लिए ढक कर रख दे ।

फिलिंग बनाने की विधि -
  1. कढ़ाई मे तीन चम्मच तेल डाले ,गरम होने पर भुना जीरा पाउडर ,गरम मसाला ,चाट मसाला ,धनिया पाउडर ,लाल मिर्च पाउडर डाले और हल्का भून ले ।
  2. अब कढ़ाई मे मेश किए आलू डाल कर थोड़ा भूनिए हरा धनिया स्वादानुसार नमक डाल कर हल्का भून ले और ठंडा होने के लिए अलग प्लेट मे निकाल ले ।
  3. कढ़ाई को गरम करे ,दो चम्मच तेल डाले गरम हो जाने पर कटी पत्ता गोभी और शिमला मिर्च डाल कर हल्का भून ले। 1/2 चम्मच नमक डाल कर अलग प्लेट मे निकाल ले।
  4. मेष किए आलू मे मेेश किए पनीर को मिला ले।
  5. इस मिश्रण को लम्बा आकार देकर बीच मे पनीर स्टिक लगा कर पनीर को आलू से लपेट दे और कढ़ाई गरम करे उसमे तीन चम्मच तेल डालकर ये आलू के रोल हल्के सेक ले।
  6. आटे के गोले बनाए और उसे रोटी की तरह बेल ले।
  7. गरम तवे पर दोनो साइड से हल्का सेक ले ,रोटी को प्लेट मे रखे उस पर बनाया आलू पनीर का रोल रख कर उस पर पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, आधा चम्मच नमकीन, कटा प्याज, खट्टी चटनी सॉस, सोया सॉस लगा कर चाट मसाला डाले।
  8. अब धीरे धीरे रोटी रोल करे और क्रोस शेप मे काट ले।





 


Tip: डो बनाने मे पानी की जगह घर मे निकाले पनीर के पानी का इस्तेमाल कर सकते है मैंने वही इस्तेमाल किया है, इससे रोटी स्वादिष्ट और मुलायम बनती है ।

Saturday, 7 January 2017

मूली के पत्तो की सब्जी (Raddish Leaves Vegetable)

मूली के पत्ते गुणों से भरपूर है। इसका सेवन सब्जी बनाकर या पत्तो का जूस पालक के पत्तो के जूस के साथ मिलाकर पीने से कब्ज व पाईल्स की बीमारी दूर करता है। यह पथरी,पीलिया व जोडो के दर्द को दूर करता है, हो सके तो पत्तो को कभी न फेंके।

 

सामग्री-
  • 5 मूली के हरे पत्ते 
  • 2 बड़े आलू 
  • नमक 
  • हल्दी 
  • 2 चम्मच सूखा धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • चुटकी भर हींग 
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी 
  • आधा नीबू का रस 

विधि -

  1. मूली के पत्तो को अच्छे से धो कर काट ले।
  2. आलू को काट ले।
  3. आलू और कटे मूली के पत्तो को कुकर मे डालकर 1/2 कटोरी पानी डालकर उबाल ले।
  4. उबाले पत्तो को ठंडा करके निचोड ले, जिससे पत्तो से सारा पानी निकल जाऐ, आलूओ को छीलकर छोटे टुकडो मे कर ले।और मूली के पत्तो के साथ मिला ले।
  5. गैस पर कढ़ाई गरम करे और तीन चम्मच तेल डालकर गरम करे अब हींग डालने के बाद सभी मसाले व हरी मिर्च डालकर भून ले।
  6. तैयार किया मूली व आलू की सब्जी को अच्छे से भून ले नीबू डाल कर गरम गरम पराठे या रोटी के साथ खाऐ,यदि आप चाहे तो इसके भरवा पराठे या रोटी भी बना सकते है। ये मक्खन,घी,मट्ठे,दही किसी के भी साथ खा सकते है

बच्चे जो हरी सब्जी नही खाना चाहते वह भी इसे बहुत स्वाद से खाते है।









Saturday, 31 December 2016

तिल के लड्डू (Til Ke Laddoo - Sesame Seeds)

तिल गुणों से भरपूर होता है, इसमे कैलशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। ठंडी के मौसम मे खाने से शरीर को गर्मी मिलती है। 

यदि लड्डू बना कर खाऐ तो मीठा खाने की इच्छा भी पूरी होती है और शरीर को कैल्शियम भी मिल जाता है।

सामग्री -
  • 2 कटोरी सफेद तिल 
  • 2 कटोरी शक्कर 
  • 2 कटोरी मावा (दूध से बना) 
  • 5 छोटी इलायची 
विधि -
  1. तिलो को साफ करके कढ़ाई मे हल्का (चट-चट की आवाज आने तक) भून ले।
  2. भुन जाने पर थाली मे निकाल ले,ठंडा होने पर दर दरा पीस ले।
  3. शक्कर के साथ ही इलायची के दानो को भी पीस ले।
  4. अब पिसे तिल मे पिसी शक्कर व मावा अच्छे से मिला ले। अब आप छोटे या बड़े जिस आकार मे चाहे लड्डू बना सकते है, ये खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट होते है।









 

Saturday, 17 December 2016

पौष्टिक लंच बॉक्स - Nutritious Lunch Tiffin Box

रात मे सभी ने हल्का खाया, तो सोचा कि जो रात मे पौष्टिकता की कमी रह गई थी वह पूर्ण होनी चाहिए।
बस फटाफट बच्चो के लिऐ हेल्दी टिफिन तैयार कर दिया।



पराठे बनाने की सामग्री-
  • 2 कटोरी गेंहू का आटा 
  • 1/2 कटोरी काले चने का आटा 
  • 1/2 कटोरी जौ का आटा 
  • 2 कटोरी बारीक कटी हरी मेथी
  • 3 बारीक कटी हरी मिर्च 
  • 1 चम्मच अजवायन 
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 1/2 चम्मच नमक 
  • चुटकी भर हींग  



विधी:
सभी सामग्रियों को मिला ले,थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए पराठो के लिए आटा (डो) तैयार कर ले। फिर आप उनके पराठे सेक ले।



सब्जी बनाने की सामग्री-
  • 1 कटोरी हरी मटर के दाने
  • 2 आलू कटे हुऐ
  • 1 प्याज कटी हुई
  • 2 टमाटर कटे हुए
  • 5 कली लहसुन की कद्दू कस की हुई
  • 4 हरी मिर्च कटी हुई 
  • 1 कटोरी कटी हुई फूल गोभी 
  • हरा धनिया बारीक कटा 
  • 2 चम्मच सरसों का तेल 
  • चुटकी भर हींग 
  • 1/2 चम्मच जीरा 
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर 
  • नमक स्वाद के अनुसार 

विधी:
  1. कुकर मे सरसों का तेल गरम करे
  2. गरम तेल मे हींग डाले,थोड़ा भुन जाने पर जीरा हल्का भून ले, फिर हल्दी,धनिया,मिर्च पाउडर डाल दे, सभी मसालो के भुन जाने पर सभी कटी सब्जियाँ, कटी हरी मिर्च डालकर हल्के हाथ से चलाऐ, नमक डालकर कुकर का ढक्कन लगा दे, शुरू मे ही गैस को सिम रखेंगे जिससे टमाटर के रस से सब्जी मे गीला पन हो जाऐ, ये सब्जी सिम गैस पर तीन से चार मिनट मे तैयार हो जाती है, कुकर खोले और हल्के हाथ से सब्जी को चलाऐ जिससे सब्जी के टुकड़े थोड़ा अलग अलग रहे।
  3. अलग बर्तन मे निकाल कर गरम मसाला व कटा हरा धनिया डालकर बच्चों को टिफिन मे दे।
  4. मीठे के लिऐ साथ मे तिल का एक लड्डू रख दे (तिल के लड्डू बनाने की विधा अगले पोस्ट मे) 
  5. ठंडी के मौसम मे ये सभी चीजें शरीर को गरम रखती है।
  6. तिल मे कैल्शियम बहुत होता है ,आप खुद ही समझ गऐ होंगे कि हमने कुछ ही समय मे कितना पौष्टिक टिफिन तैयार कर बच्चो को दिया है।



Saturday, 3 December 2016

मटर पुलाव (Matar Pulav Recipe)

मटर पुलाव ठंडी के मौसम मे सभी घरो मे बनाया जाता है। इसमे मन पसंद सब्जियाँ भी डाल सकते है, जिस से यह और भी ज्यादा पौष्टिक हो जाता है। रोज वही दाल रोटी खाना बच्चे पसन्द नही करते है ,इसलिऐ रविवार के दिन सब्जियों के साथ पुलाव बनाइऐ, फिर देखिए सभी के चेहरे क्या खिल उठते है, यही खुशी तो हर माँ चाहती है।

सामग्री-
  • 2 कटोरी चावल 
  • 1 कटोरी हरी मटर 
  • 1 मध्यम आकार का आलू 
  • 1/2 कटोरी कटी फूल गोभी 
  • 8 कली लहसुन की 
  • 5 नग लौंग 
  • 1 बड़ी इलायची 
  • 1 टुकड़ा दालचीनी 
  • 3-4 तेज पत्ता 
  • नमक 
  • गरम मसाला पाउडर 
  • 2 बड़े चम्मच शुद्ध घी 
  • हरा धनिया 


विधि -
  1. चावल को अच्छी तरह धो ले, एक घंटा पानी मे भीगा रहने दे 
(यदि आपने एक कटोरी चावल लिया है तो बनाते समय कुकर मे ढाई कटोरी पानी डालना होगा। चावल पर भी निर्भर करता है कि वह कितने पानी मे तैयार होता है।)
  1. आलू ,गोभी को मध्यम आकार मे काट ले 
  2. लहसुन ,लौंग ,इलायची को एक साथ दरदरा पीस ले, इसे दो चम्मच पानी मे घोल ले 
  3. गैस पर कुकर गरम करे और घी डाले 
  4. घी के गरम होने पर जीरा डाले, लहसुन के घोल को डाले, घोल को हल्की आंच पर घी अलग होने तक भूने 
  5. तेज पत्ता और दाल चीनी डाले 
  6. मटर आलू गोभी डाल कर मिलाइए 
  7. चावल डाल कर नमक डाले 
  8. पानी डालकर ढक्कन बन्द कर दे 
  9. सीटी आने पर गैस कम कर दे, हल्की गैस पर पांच मिनट तक पकने दे 
  10. पुलाव तैयार है प्लेट मे निकाल कर गरम मसाला हरी धनिया डाले 
  11. धनिऐ की तीखी चटनी, नमकीन दही, पापड़, सलाद, इन सब के साथ होने से पुलाव का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।