Adsense

Tuesday, 14 March 2017

Makki Roti Recipe - मक्की की रोटी

मक्की एक ऐसा अनाज है जिसे कई तरह से बना कर खा सकते है, सर्दी के मौसम मे ज्यादा खाया जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन अधिक होता है। सर्दी के आते ही सरसों के साग के साथ मक्की की रोटी का स्वाद और अधिक बढ़ जाता है। सरसों के साग के साथ मक्की की रोटी का स्वाद लेते है, आइऐ बनाते है मक्की की रोटी।

सामग्री -
  • 250 - ग्राम मक्की (मक्का) का आटा 
  • 1/2 - चम्मच नमक 
  • पानी 
  • देसी घी 
  • मक्खन

विधि -
  1. मक्की के आटे को एक बड़े बर्तन मे ले।
  2. उसमे 1/2 चम्मच नमक डालकर मिला ले, थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए डो (आटा) तैयार कर ले।
  3. मक्की के आटे को हाथ से काफी मसलना पड़ता है, तभी उत्तम रोटी बनने के लायक होता है।
  4. अब आप हाथ से चकले पर थपक कर व अपनी सहुलियत के हिसाब से रोटी बना कर सेक ले।
  5. हल्का घी व घर का बना मक्खन लगाकर सरसों के साग से खाऐ
  6. जिस दिन सरसों का साग और मक्की की रोटी खाते है तो सर्दी का पूरा आनंद आ जाता है।


टिप - मैंने घर मे पनीर बनाया था, उसका पानी मैं कभी भी नही फेंकती इसी से मैंने डो बनाते समय उसी पानी का इस्तेमाल किया है। इससे रोटी बहुत स्वादिष्ट बनती है। मक्की की रोटी व छाछ कैसे बनाएँ वह अगले ब्लॉक मे देखे।

Sunday, 12 March 2017

#HoliSpecial Udad Dal Dahi Gunjiya Recipe - उड़द दाल दही गुझिया

होली पर मावे की गुझिया हर घर मे बनाई जाती है। मावे की गुझिया कैसे बनाऐ यह आप यहां पढ़े। यदि आप कुछ खट्टे मीठे व तीखे का स्वाद लेना चाहते है तो आइये बनाते है उड़द दाल की दही वाली गुझिया।

सामग्री -
  • 200 - ग्राम उड़द की धुली दाल
  • 5 - चम्मच दही 
  • 1/4 - चम्मच नमक 
  • तलने के लिऐ तेल



गुझिया मे भरने की सामग्री -
  • 1/2 - सूखे नारियल का पाउडर (1/4 कटोरी)
  • 5 - बादाम लम्बे कटे (दो चम्मच)
  • 3 - चम्मच किशमिश 
  • 1 - चम्मच चिरोजी


दही की सामग्री -
  • 1 - लीटर दूध का दही 
  • 1/2 - कटोरी बारीक कटा धनिया
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • काला नमक 
  • नमक 
  • भुना हींग जीरा पाउडर 
  • काली मिर्च पाउडर
  • इमली गुड की खट्टी मीठी चटनी (सोठ)
  • धनिये पोदीने की खट्टी तीखी चटनी



विधि -
1) दाल को  अच्छे से धो कर 5 घंटे के लिए पानी मे भिगो  दे, अब पानी मे से निकाल कर बारीक पीस ले, यदि पानी की जरूरत लगे तो थोड़ा दही 
डाल सकते है।


2) 1/2 चम्मच नमक डालकर फेट ले।

3) अब एक बड़े बाउल मे नारियल पाउडर, चिरोजी, कटा बादाम,किशमिश मिला ले।



4) कढ़ाई मे तेल गरम करने रख दे

5) चकले या प्लेट पर साफ कपड़ा फेलाऐ उस पर हल्का सा पानी लगा दे, एक चम्मच दाल के पेस्ट को गीले कपड़े पर हाथ या चम्मच की सहायता से पूरी जितना फैला दे, अब तैयार किया नारियल की सामग्री मे से 1/4 चम्मच सामग्री इस पर रख दे और धीरे धीरे एक साइड का कपड़ा उठाते हुए गुझिया जैसा आकार दे।






6) हाथ को गीला करे और धीरे से ये गुझिया कपड़े के साथ उठा कर अपने हाथ पर ले, कपड़ा हटाते जाएंगे।और हाथ मे आने पर सावधानी से गरम तेल मे छोड़ कर तल लेंगे।



7) हल्का गरम पानी करे और तैयार गुझिया को दो मिनट के लिए भिगो  दे, अब दोनो हाथों के बीच दबा कर सारा पानी निकाल दे।

8) दही मे काला नमक डाले और बड़े बाउल मे आधा दही डाल दे। 

9) पानी से निकाली गुझिया को दही के बाउल मे लगा दे बचा दही ऊपर से डाल दे, स्वाद के अनुसार नमक व मिर्च डाले।

10) भुना जीरा पाउडर,हरा धनिया व काली मिर्च डाल दे। खट्टी चटनी व मीठी सोठ डालकर खाए।








टिप
दाल पीसते समय थोड़ा दही डालने से तलते समय ज्यादा तेल नही लगता, फोके भी बनते है। दही गुझिया थोड़ा ठंडी हो तो बहुत अच्छी लगती है। दही होने के कारण जल्दी हजम भी हो जाती है। एक बार जरूर बना कर खाए, होली पर आनंद आ जाएगा।

Saturday, 11 March 2017

Holi Special - Gunjiya Recipe - मावे की गुझिया

हर त्योहार के पकवानो की अलग विशेषता है। होली का आना और घर घर मे गुझिया का बनना - यह एक मीठा व स्वादिष्ट पकवान है जो सभी को बहुत अच्छा लगता है आइए मावे की गुझिया बनाते है।

डो बनाने की सामग्री -
  • 1 कटोरी मेदा 
  • 5 चम्मच रिफाइंड 
  • पानी

विधि -
  1. मेदे को छान ले अब मेदे मे रिफाइंड डाले और मिलाऐ।
  2. थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए डो तैयार कर ले।
  3. दस मिनट के लिए डो को ढक कर रख दे।

सामग्री -
  • तलने के लिए तेल
  • 1 - बड़ी कटोरी मावा (250 ग्राम)
  • 100 - ग्राम पिसी शक्कर 
  • 10 - बादाम लम्बे बारीक कटे
  • 20 - किशमिश 
  • 1/2 - चम्मच छोटी इलायची का पाउडर
  • 4 - चम्मच सूखा नारियल पाउडर

विधि -
1) मावा भून ले। 

2) नारियल पाउडर को हल्का भून ले। 


3) जब मावा ठंडा हो जाए तो कटे बादाम,इलायची पाउडर व किशमिश डाले अब मावे मे थोड़ी थोड़ी शक्कर डालकर मिलाएँ, एक बार मिक्स करके चख कर देख ले कम हो तभी और डाले, ये आपके स्वाद पर निर्भर करता है। गुझिया बनाने के लिए मावे का मसाला तैयार है। 

4) मेदे के डो की छोटी छोटी लोई (गोले) बनाऐ और छोटी छोटी पूरी के आकार की गोल बेल ले।

5) इस छोटी पूरी को गुझिया के साचे पर रखकर एक चम्मच मावे के मिश्रण को रखकर साचे को बंद करके गुझिया बनाऐ।



6) एक बार गुझिया को देख ले कही से खुली तो नही है,थोड़ा भी खुला हो तो हाथ से दवाकर बन्द कर दे, खुली रह गई तो सारा मावा बाहर आ जाएगा और तेल खराब हो जाएगा। इस तरह गुझिया बनाकर कपड़े से ढँककर रखे।

7) कढ़ाई मे तेल गरम करे, 4-5 गुझिया तेल मे तले।

8) तेल न ज्यादा गरम न हो नही तो अन्दर से कच्ची रह जाएगी, मध्यम आंच पर तले।


गरम गुझिया बहुत ही स्वादिष्ट लगती है, आप इसे एक सप्ताह रख कर खा सकते है।

टिप: मावा आप घर पर भी बना सकते है। मैंने भी मावा घर पर मलाई से बनाया है, करना इतना है कि इक्ठी की मलाई को कढ़ाई मे पकाऐ थोड़ा गाढ़ा होने पर चलाते रहे जिससे नीचे से जले नही कुछ समय बाद शुद्ध घी अलग हो जाऐगा और मावा अलग।

Tuesday, 7 March 2017

How to make Pudhina Chaas - Recipe - पुदीने का छाछ

पुदीना गुणों से भरपूर है, इसमे फाइबर अधिक होने के कारण कोलेस्ट्राल को कम करता है। इसे सब्जी, जलजीरा, आम के पने मे डालकर, चटनी बना कर कई तरह से इस्तेमाल कर सकते है लेकिन मैंने पुदीने का छाछ बनाया है।

सामग्री - 
  • 250 - ग्राम दही 
  • 1/2 - चम्मच काला नमक (स्वाद के अनुसार )
  • 1/2 - चम्मच भुने जीरे का पाउडर
  • चुटकी भर हींग भुनी हुई 
  • 1/4 चम्मच से भी कम पिसी काली मिर्च पाउडर 
  • 1 - चम्मच ताजा पिसा हुआ पुदीने का पेस्ट
  • 1 - चम्मच बारीक कटा हरा धनिया 
  • स्वाद के अनुसार सादा नमक 
  • पानी


विधि -
  1. पुदीने को धो कर पीस ले।
  2. दही को बड़े बर्तन मे डालकर दही जितना ही पानी डालकर मथ ले, पतला बना ले।अब इसमे काला नमक,भुना हुआ हींग जीरा व काली मिर्च डालकर मथनी से मथ ले (एक सार कर ले)।
  3. पीते समय हरा धनिया डालकर पीए। यदि आपको जरूरत हो तभी सादा नमक डाले।

टिप -यदि आपके पास ताजा छाछ है तो बहुत ही अच्छा है मैं तो दूध की मलाई निकाल लेने के बाद ही दही जमाती हूँ, और पानी की जगह घर मे निकाले पनीर के पानी को दही मे डालकर पतला बनाती हूँ। स्वास्थ्य की दृष्टि से पनीर का पानी बहुत ही फायदे मन्द होता है, स्वादिष्ट भी होता है।

Saturday, 4 March 2017

Tamarind Chutney Recipe - इमली की खट्टी मीठी सौठ (मीठी चटनी)

इमली का नाम लेते ही मुँह मे पानी आ जाता है। त्योहार आने पर माँ इमली की खट्टी मीठी चटनी अवश्य बनाती थी। ये बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। इमली मे गुड़ या शक्कर डालकर बना सकते है।

सामग्री -



  • 200 ग्राम इमली 
  • 100 ग्राम गुड 
  • 2 - चम्मच जीरा 
  • चुटकी भर हींग 
  • काला नमक 
  • सादा (सफेद ) नमक 
  • काली मिर्च का पाउडर 
  • अदरक का सूखा पाउडर 
  • 2-3 छुआरे लम्बे कटे हुए 
  • एक बड़ी चम्मच किशमिश

विधि - 
1) इमली को धो कर कुकर मे 1/2 गिलास पानी डालकर एक सीटी आने तक उबाल ले।
2) कुकर ठंडा होने पर इमली को बड़े बर्तन मे निकाल ले और इमली को मसले जिससे उसका गूदा (pulp) निकल आए।

3) अब इसे बड़ी छलनी मे छान ले।

4) जो इमली छलनी मे छानने के बाद बच गई है उसमे फिर 1/2 गिलास पानी डाल कर मसले इससे बचा गूदा भी निकल आएगा।

5) गैस पर कढ़ाई गरम करे, इसमें हींग व जीरे को भून कर प्लेट मे निकाल ले, थोड़ा दरदरा (थोड़ा मोटा) पीस ले।

6) अब आप इमली के पूरे गूदे को कढ़ाई मे पकने के लिए रख दे और उसी मे गुड़ डाल दे और कटे छुआरे व किशमिश भी डाल दे, अब आप इसे धीमी आंच पर पकने दे।




7) जब गाडी हो जाए तब स्वाद के अनुसार नमक डाले ।

8) 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच अदरक का सूखा पाउडर, भुना जीरा व हींग का पाउडर - ये सभी डालकर दो मिनट पकने दे।








इमली की खट्टी मीठी चटनी तैयार है। आप इसे दही वडे़, पराठे, पूरी किसी के भी साथ खा सकते है। 
केले को काट कर, उसपर दो चम्मच इमली की चटनी डालकर खाए, बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।



आज की टिप: इमली का जो मोटा भाग बच गया है उसको फेंके नही, उसमे नमक मिलाकर कासे के बर्तनों को रगडेंगे तो चमक जाएंगे।