Adsense

Tuesday, 14 April 2020

Cauliflower Stalk - Kofte Recipe - फूलगोभी की डंठल के कोफ्ते

समय परिवर्तन क्या होता है वह इस लॉकडाउन ने अच्छे से हर प्राणी को सिखा दिया, समय का क्या है चलता रहेगा सिखाता रहेगा |  इस वक्त को हम कैसे जीते है ये हमारी  ही  सोच पर निर्भर करता है |

हां ये सत्य है, आजकल घर से निकलना एक दम बंद है इसलिए जो भी खाने की सामग्री घर मे है उसी से कुछ बनाकर आनंद लेना है, मैने भी आज ऐसा ही किया | ये कहावत भी सत्य प्रतीत हुई आम के आम गुठलियों के दाम| आज मैने फूल गोभी की डंडी के कोफ्ते बनाऐ, जी आपने  ठीक ही पढ़ा, फूल गोभी की डंडी के कोफ्ते, जिसे हम आमतौर पर फ़ेंक देते हैं | इन कोफ्तों को खाते ही मेरा पूरा परिवार खुश हो गया, मेरा बेटा तो कोफ्ते के नाम से ही खुश हो जाता है|  लेकिन खाने पर और  खूब खोजबीन के बाद भी कोई घर में यह न बता पाया कि इतने स्वादिष्ट कोफ्ते बने किस चीज के हैं |

आप भी एक बार तो अवश्य ही बनाए आपको खुद विश्वास नही होगा कि फूलगोभी की डंठल / डंडी से भी इतना स्वादिष्ट आहार बनाया जा सकता है।  मेरा एक्सपेरिमेंट  तो  कामयाब हुआ, अब आप इस रेसिपी को ज़रूर आज़माएँ, कमैंट्स में ज़रूर बतलायें की कैसा बना |  

सामग्री -

  • फूल गोभी की डंडियां (दरदरी पिसी हुई) या बारीक पिसा पेस्ट
  • पिसी हुई प्याज 
  • अदरक, लहसुन व हरी मिर्च का पेस्ट
  • पिसा हुआ टमाटर 
  • हरा धनिया
  • बेसन
  • तेल 
  • सभी जरूरी मसाले जैसे जीरा, सूखा धनिया, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक स्वादानुसार  



विधि -

सभी डंडियों को अच्छे से धोकर साफ कर ले, जो कोमल डंडियां है उन्हें वैसे ही ले ले और जो सख्त हैं, उनको चाकू से छीलकर बीच का कोमल भाग ले ले व साथ की हरी पत्तियाँ भी डालकर पीस लें| अब बड़े बर्तन में  निकाल कर अपने स्वाद के अनुसार नमक व हरी मिर्च, अदरक, लहसुन का पेस्ट डाल ले| अब इसमे आवश्यकता अनुसार बेसन व चुटकी भर सोड़ा  डालकर मिला लें  और गोल गोल आकार देकर मध्यम आंच पर तल लें | यह ध्यान रहे की इन कोफ्तो को  बनाने में पानी का इस्तेमाल नहीं करना है | 


 





ग्रेवी के लिए एक कढ़ाई मे दो चम्मच तेल गरम करे| फिर उसमे जीरा डाले और हल्का भुनने पर हरी मिर्च अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ा और भून ले | फिर प्याज का पेस्ट डाले और भून ले जब तक वह हल्का पीला हो जाये |  जैसे ही मसाला तेल छोडने लगे तो पिसा हुआ टमाटर डाले और कढ़ाई ढक कर हल्की आंच मे पकाए| आवश्यकता के अनुसार पानी डाले और पक जाने पर गरम मसाला डाले और गैस बंद कर दें |






 सर्व करते समय कोफ्ते कढ़ाई मे डाले और गरम कर ले ऊपर से क्रीम और/या  ग्रेट किया पनीर डाले और हरी मिर्च, कटा हरा धनियां से गार्निश करके खाएं |  



टिप्स - कोफ्तों को बिना ग्रेवी आप शाम की चाय के साथ, गरम गरम खट्टी चटनी या सोस से भी खा सकते हैं|  



यदि आप  लहसुन प्याज नही खाते है तो हींग और अदरक का पेस्ट अवश्य डालेटमाटर ज्यादा खट्टे हो तो ग्रेवी मे आधी चम्मच चीनी डाल सकते हैं |

Thursday, 9 April 2020

Mawa Parantha Recipe | Indian Food - मावे का पराठा

काफी सोच विचार के बाद आज मैने मावे के पराठे बनाए, ये सत्य है, क्योकि काफी समय से पूरा परिवार यहां तक कि पूरा देश अपने अपने घरो मे चौबीसों घंटे रह रहा है और ऐसे समय पर बच्चों पर पूरा ध्यान रखना जरूरी हो जाता है ।  बस यही सोचकर जो भी सामान घर मे सुलभ था उसी से बना दिया। ये मुझे भी पता न था कि इतना स्वादिष्ट होगा आप भी अवश्य बनाकर देखे खुद खाने पर ही इसके स्वाद का आनंद ले सकेंगे। 


सामग्री -

  • मलाई से बनाए गए घी का मावा - एक कटोरी
  • पिसी चीनी - एक कटोरी 
  • सूखा नारियल पाउडर - आधी कटोरी
  • इलायची पाउडर - आधा टेबल स्पून 
  • बादाम पाउडर - पाचं टेबल स्पून 
  • शुद्ध घी 
  • पराठा बनाने के लिए गेहूँ के आटे का डो
  • ठंडी मलाई 

Mawa Parantha Recipe by Amma Ki Rasoi



विधि -
1) मावे को एक बडे़ बर्तन मे डाल ले, अब इसमे नारियल पाउडर, पिसी चीनी, इलायची पाउडर व बादाम पाउडर डालकर सभी को आराम से मिला ले, मिलाने के बाद एक बार अवश्य चखकर देख ले यदि आप को मीठा कम लगे तो और चीनी मिला सकते है। 

2) पराठे से थोड़ी छोटी आटे की लोई बनाकर उसमे थोड़ा सा यानी दो चम्मच मावे का मसाला भरे और हल्के हाथ से बेले।  


3) फिर तवे पर पराठे को डालकर शुद्ध घी से सेकें। ध्यान रहे सेकते समय पराठे को दबाना नही है यदि आप दबाएंगे तो उसका मीठा मसाला बाहर निकल जाएगा और चीनी तवे पर चिपकने लगेगी और जल जाएगी इससे स्वाद खराब हो जाएगा । 

अब आप इस स्वादिष्ट पराठे को ठंडी मलाई के साथ खाएं, एक कौर खाते ही अवश्य कहेंगे वाह क्या पराठा है। 

How to make Mawa Parantha


नोट - इस पराठे को तेज आचं पर नही सेकना है। पराठे को ज्यादा जोर से दबाते हुए नही सेकना है। आप अपनी इच्छा के अनुसार और भी मेवे डाल सकते हैं। चीनी की जगह आप खजूर को पीसकर भी मिला सकते है। 

Friday, 3 April 2020

How to make Banana Pancake | Easy to make recipe

This recipe is contributed by Stuti of www.meandmysuitcase.com

Amma Ki Rasoi - Banana Pancake Recipe during lockdown


Ingredients: 
  • 3 ripe/ over-riped bananas
  • 1 katori maida
  • 1.5 to 2 katori milk
  • 3 ts. grinded sugar
  • 2 pinches of elaichi powder
  • 0.5 ts. baking soda
  • 1 ts. baking powder
How to make:

1) Take one big bowl and all dry ingredients except baking powder and baking soda. Mix well.

2) In a separate bowl mash bananas in a way that no lumps remain. 

3) Now add mashed bananas to the dry mix and mix it well.

4) Now keep adding milk in the batter to get right consistency to be able to pour it on the pan for making pancakes (go for consistency like of dosa paste)

5) Once it is mixed well, add baking soda and powder to the batter, mix slowly and let it set till you heat the pan. 

6) Use non stick pan and just brush it with ghee.

7) Once the pan and ghee is little hot, start pouring the mix on pan in small circles 

8) Let it cook from one side completely before flipping (when you start seeing bubbles on top of non fried side, that means the bottom is cooked)


Easy to make Banana Pancake Recipehow to make banana pancake at home

9) Flip the pancake and let the other side cook as well.

10) Once done transfer to the plate, make 5 - 6 & keep placing them one over the other.

11) Eat them hot with butter, honey or chocolate syrup or combination of any two of these toppings. 

lots of pancake, easy to make at home

Tip: You can also add honey to the batter.

Tuesday, 31 March 2020

Learn how to make Shahi Paneer in a simple and scrumptious way

This recipe is contributed by Stuti of www.meandmysuitcase.com



Ingredients: 

Set A:
  • 2-3 ts. ghee
  • 1 ts. Cumin seeds
  • 2 teaspoon Coriander powder

Set B:

  • 3-4 garlic cloves
  • 1 teaspoon crushed ginger
  • 3 small onions
  • 8-10 tomatoes
  • 8-10 cashews
Set C: 5-6 teaspoons milk cream


How to make:  



1) Heat pan and add ingredients under A. Saute.
2) After 2 minutes add ingredients from Set B except tomatoes. 
3) Once onions become little translucent, add tomatoes. 
4) Let everything cook on low flame till tomatoes become soft. Then switch off the gas and let the preparation cool down.



 


5) Now grind the preparation in to fine paste and keep it separately. 

6) While mixing, you can add 2 to 3 teaspoons of cream to it.

7) In pan, add a spoon of ghee, add green chilies cut in half.
8) Also add Paneer cubes, fry light and then add the mixture/paste to it made above.
9) Let it cook and add salt and garam masala at the end.
10) While serving garnish with cream and fresh coriander.

Shahi paneer by Amma Ki Rasoi Blog




Tip: To make it healthier, add boiled peas to it like I did. Enjoy with hot phulka.

Saturday, 28 March 2020

Malpua Malai Hindi Recipe - Amma Ki Rasoi - मालपुआ मलाई के साथ

मालपुआ तो सभी को पसंद होता है लोग बनाते भी है और खाते भी है लेकिन एक बार हमारी तरह बनाकर अवश्य खाइए बहुत ही स्वादिष्ट लगेंगे मैने आज ही माता के भोग के लिए बनाए थे। 


 Amma Ki Rasoi Food blog




सामग्री:

  • दो टेबल स्पून बारीक सूजी 
  • दो टेबल स्पून बेसन 
  • आठ टेबल स्पून गेहूं का आटा 
  • चीनी या गुड़ (आप अगर चीनी का बना रहे है तो पीस ले) 
  • आठ - दस बादाम 
  • आठ - दस किशमिश
  • तीन छोटी इलायची का पाउडर 
  • आधा टी स्पून सौंफ
  • देसी घी
  • चुटकी भर सोडा़
  • ताजी ठंडी मलाई 
  • दूध 

विधि:
1) बादाम को कई टुकड़ों मे और किशमिश को दो भाग मे कर ले अथवा इलायची को पीस ले । 

2) एक बडे़ बर्तन मे आटा, सूजी, बेसन को डाल कर मिला ले, अब इसमे स्वाद के अनुसार पिसी चीनी, कटे बादाम, किशमिश व इलायची डाले। फिर सूखा ही मिक्स करने के बाद उसमे दूध को थोड़ा थोड़ा करके डालते जाए और पकोडी़ के जैसा घोल तैयार करे। इस घोल को तीन चार मिनट के लिए ढक कर रख दे। 






3) कढ़ाई मे एक चमचा शुद्ध घी डालकर गरम करे, अच्छा गरम हो जाने के बाद गैस हल्की रखे, अब आप घोल मे चुटकी भर सोडा़ डालकर मिला ले और चम्मच की सहायता से घी मे गोल गोल हथेली जितने बडे बनाए एक तरफ से सिक जाने पर काटे छुरी की सहायता से पलटे व गुलाबी होने तक तले (शैलो फ्राई करना है)। 


Hindi Recipe Blog by Amma Ki Rasoi

Hindi Recipe Blog


4) बस हो गया मालपुआ तैयार। 


How to make Malpua and Malai


टिप्स - दूध मे बनने के कारण यह जल्दी खराब नही होते।  तलने मे ज्यादा घी भी नही लगता।  बच्चों को बिस्किट और केक की जगह ये बना कर दे घर की बनी चीज हमेशा शुद्ध होती है। सूजी के कारण काफी समय तक पेट भरा रहता है