Adsense

Tuesday 17 January 2017

शक्कर पारे

उत्तर प्रदेश मे संकष्टी पर शक्कर पारे बनाऐ जाते है। बच्चो को बहुत ही अच्छे लगते है आटे मे चोकर होने के कारण बच्चो का पेट भी ठीक रहता है और यह कब्ज भी नही होने  देता। संकष्टी पर आप भी बना कर देखिए।

सामग्री -
  • 3 कटोरी आटा 
  • 2 पिसी चीनी (शक्कर ) 
  • 1/2 कटोरी रिफाइंड आटे के लिए 
  • थोड़ा पानी गुनगुना 
  • तलने के लिए तेल
विधि - 

  1. आटे मे पिसी शक्कर और तेल डाल कर हल्के हाथ से मिलाऐ, धीरे धीरे आवश्यकता अनुसार पानी मिलाते हुए आटा गूथ ले ,यह आटा चिपकेगा जरूर, लेकिन हाथ पर तेल लगाते हुए तैयार करे।
  2. आटे के बड़े बड़े गोले बना कर बेल ले और चाकू से लंबाई मे काटकर साथ की साथ तलते जाऐ, आटे मे शक्कर के कारण आटे के पतले होने का डर रहता है इस लिए बेल कर नही रखते ।
  3. शक्कर पारो को हमेशा हल्की गैस पर ही तले तभी अन्दर तक सिकते है, तेज आच पर सकेंगे तो कच्चे रह जाते है।
  4. आप इन्हें एक दो हफ्ते रख कर खा सकते है ये खराब नही होते, बहुत ही स्वादिष्ट लगते है।
  



No comments:

Post a Comment