Adsense

Wednesday 25 January 2017

How to make Besan Pakori - सख्त बेसन की पकौड़ी

बेसन चने की दाल से बना आटा है, इसमे मैग्निशयम काफी मात्रा मे होता है। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप पर नियंत्रण रहता है। बेसन से बने पदार्थ सभी को बहुत स्वादिष्ट लगते है।

सामग्री -



  • 2 कटोरी बेसन 
  • 2 बड़े आलू बारीक कटे 
  • 4 हरी मिर्च बारीक कटी 
  • 1 चम्मच साबुत धनिया 
  • 1/2 चम्मच सौंठ (अदरक का सूखा पाउडर)
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वाद अनुसार नमक 
  • तलने के लिए तेल

विधि -
  1. बेसन को बड़े बर्तन मे डाल ले, अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, गरम मसाला, सौंठ व साबुत धनिया डालकर मिला ले। अभी इसमे पानी बिलकुल भी नही डालना है। सूखा बेसन व सारे मसाले मिलाने के बाद धुले हुए बारीक कटे आलू बेसन मे डाले और मिलाएँ, अब हम बेसन मे हल्का पानी का छीटा देते हुए मिलाएंगे, इसमें बेसन आलूओ पर पूरी तरह से नही लगता है।
  2. अब आप आलूओ के चार पांच टुकडो को हल्के बेसन के साथ लेकर गरम तेल मे डाले ,हल्की आंच पर तले ये बहुत ही स्वादिष्ट कुरकुरी पकोडी बनती है।
  3. चाहे तो हरे धनिया की चटनी या साँस से खाए ये पकोडी तीन चार दिन तक खराब नही होती और आप इस व्यंजन को सफर मे भी ले जा सकते है।


No comments:

Post a Comment